एक्सप्लोरर
यूपी: PM मोदी के स्वागत में सजा 'अस्सी', सात किमी लंबे रोड शो के दौरान होगी गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश
1/5

वाराणसी आज एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेगा शो का गवाह बनेगा. कल वाराणसी में नामांकन से पहले आज पीएम मोदी यहां सात किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे. मोदी का रोड शो बीएचयू से शुरू होकर दशाश्वमेघ घाट तक होगा. रोड शो के लिए फूलों से सज धज कर रथों का क़ाफ़िला तैयार है. गुलाब की पंखुड़ियों के हज़ारों पैकेट बनाए गए हैं. रास्ते भर फूलों की बारिश होती रहेगी.
2/5

पीएम नरेन्द्र मोदी का रोड शो अस्सी मोड़, मुमुक्षु भवन, आनंदमयी अस्पताल, शिवाला तिराहा, सोनारपुरा, जगमबाडी होते हुए गोदौलिया पहुँचेगा. सड़क के दोनों किनारों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है, जिससे कोई सड़क के बीच में न आ पाए. शहर में हर तरफ़ मोदी स्वागतम के बोर्ड लग गए हैं. रोड शो के दौरान गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश होती रहेगी.
Published at : 25 Apr 2019 10:56 AM (IST)
View More
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
इंडिया
क्रिकेट
Source: IOCL
























