✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

मोहम्मद शमी-हसीन जहां का विवाद और बढ़ा, क्रिकेटर के पुश्तैनी गांव में हसीन ने लगाई इंसाफ की गुहार

ABP News Bureau   |  07 May 2018 02:42 PM (IST)
1

अमरोहा: क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां का विवाद बढ़ता ही जा रहा है. आरोप-प्रत्यारोप के दौर के बाद हसीन अपनी बेटी के साथ रविवार को अचानक शमी के गांव जा पहुंची. वहां जा कर उन्होंने कहा कि ये उनका ससुराल है और अब वे यहां से कहीं नहीं जाएंगी. हालांकि शमी के घर का दरवाजा बंद था. हसीन जहां ने वहीं पर गांववालों और पुलिस के साथ पंचायत की और घर का ताला खुलवाने की मांग की. लेकिन आखिर तक घर का ताला नहीं खुला और उन्हें निराश हो कर अपनी बेटी के साथ वापस जाना पड़ा.

2

हसीन ने आरोप लगाया था कि पुलिस वालों ने उनके आने से पहले शमी के घरवालों को सूचना दे दी थी, जिसके बाद शमी की मां और भाई घर का ताला बंद करके कहीं चले गए. हसीन ने ये भी कहा कि उन्होंने उन लोगों को गांव से बाहर जाते हुए देखा था. दरअसल हसीन जहां गांव आने से पहले अमरोहा के कोतवाली डीडौली पहुंची थीं, ताकि उन्हें पुलिस की सुरक्षा मिल सके. उन्होंने कहा कि एक यहीं के पुलिस वाले ने शमी के परिवारवालों को मेरे बारे में सूचना दी थी.

3

हसीन जहां ने आरोप लगाया था की अमरोहा पुलिस शमी और उसके भाई का साथ दे रही है, जबकि शमी के भाई पर पहले से कई अपराधिक मामले दर्ज हैं. हसीन की मांग कर रहीं थी कि पुलिस घर का ताला खुलवाए और उन्हें गांव में रहने की इजाज़त मिले. हालांकि घर का ताला नहीं खोला गया और उन्हें वापस लौटना पड़ा. कई घंटों तक गांव में रहने के बाद हसीन वापस चलीं गईं.

4

हसीन जहां सोमवार को अमरोहा एसपी ऑफिस पहुंची और इंसाफ दिलाने की मांग की. वहां पर उन्होंने बीजेपी विधायक राजीव तरारा से भी मुलाकात की. राजीव तरारा अमरोहा के धनौरा विधान सभा से विधायक हैं. उन्होंने कहा कि एसपी साहब से हसीन जहां मामले में बात हुई है यूपी सरकार में इंसाफ होगा. वहीं अमरोहा के वकीलो ने भी हसीन जहां को इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया.

5

हसीन जहां ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा था, मेरे आने की सूचना डिडौली थाने की पुलिस ने शामी के परिवार वालों को लीक की, जिसके कारण मेरे गांव पहुंचते ही शमी की मां और भाई घर में ताला लगा कर भाग गए. हसीन के साथ उनके वकील भी गांव आए हुए थे.

  • हिंदी न्यूज़
  • Uttar-pradesh
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • मोहम्मद शमी-हसीन जहां का विवाद और बढ़ा, क्रिकेटर के पुश्तैनी गांव में हसीन ने लगाई इंसाफ की गुहार
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.