जम कर मनाया गया पाकिस्तान पर भारत की जीत का जश्न, लोगों ने की आतिशबाजी और बांटी मिठाई
क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि पाकिस्तान के खिलाफ मिली यह जीत एशिया कप जीत लेने से भी बढ़कर है.
इलाहाबाद के क्रिकेट प्रेमियों ने इस जीत को देश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है और कप्तान रोहित शर्मा के साथ ही टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है.
रशीद कुरैशी ने कहा कि ये पूरे भारत की जीत है जिसका जश्न जरूर मनाया जाना चाहिए. सभी लोगों ने हिन्दुस्तान जिन्दाबाद के भी नारे लगाए.
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी मीनाक्षी चौक पर भारत की जीत का जश्न मनाया.
मुजफ्फरनगर के शिवचौक पर जनता ने पहले आतिशबाजी की और फिर लोगों ने मिठाईयां बांटीं.
लोग तिरंगे झंडे लेकर सड़कों पर भारत की जीत के नारे लगा रहे थे.
भुवि के माता पिता ने घर के बाहर ढोल बजवाया और पटाखे जलवाए. भुवनेश्वर कुमार के पिता ने कहा कि जीत से वो बहुत ख़ुश हैं.
मेरठ के रहने वाले भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर के घर भी जीत का जश्न मनाया गया.
मेरठ में और भी कई जगहों पर युवाओं ने सड़कों पर नाच कर भारत की जीत का जश्न मनाया.
इलाहाबाद के क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर जश्न मनाया और जगह-जगह पटाखे फोड़े. लोगों ने आतिशबाजी की और तिरंगा लहराते हुए इस जीत को सेलिब्रेट किया.
एशिया कप में टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ मिली ऐतिहासिक जीत के बाद यूपी भर में जश्न मनाया गया. इलाहाबाद से लेकर मेरठ तक और झांसी से लेकर लखनऊ तक में जश्न का माहौल रहा.