✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

इलाहाबाद: वकील की हत्या के बाद जमकर हिंसा, वारदात का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

ABP News Bureau   |  10 May 2018 03:32 PM (IST)
1

पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक समेत कुछ लोगों को शक के आधार पर हिरासत में ले लिया है. वकील राजेश श्रीवास्तव की हत्या सुबह करीब साढ़े दस बजे उस वक्त की गई जब यूपी के डीजीपी ओपी सिंह इलाहाबाद में ही समीक्षा बैठक कर रहे थे. इस घटना ने इलाहाबाद समेत समूचे यूपी की क़ानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं.

2

डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के बाहर नाराज़ वकीलों ने सिटी बस को आग के हवाले कर दिया. वकीलों ने इस दौरान जमकर पथराव भी किया. नाराज़ वकीलों ने कई पुलिस वालों और मीडिया कर्मियों की पिटाई भी की. हत्यारों का पता लगाकर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट - डिस्ट्रिक्ट कोर्ट और तहसीलों समेत दूसरी अदालतों के वकील बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं.

3

वकील की हत्या किसने और क्यों की , फिलहाल यह साफ़ नहीं हो सका है. वकील का अपने इलाके के एक रेस्टोरेंट संचालक से कुछ दिन पहले विवाद हुआ थ.। आशंका है कि रेस्टोरेंट के इसी विवाद में वकील की हत्या की गई है.

4

हत्या की इस सनसनीखेज वारदात का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज में साफ़ नजर आ रहा है कि बाइक सवार बदमाश गोली मारने के बाद आराम से भाग निकले. वकील की हत्या से नाराज़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के वकीलों ने जमकर हंगामा किया. वकीलों ने कई जगहों पर सड़क जाम कर दिया और पथराव और आगजनी भी की.

5

इलाहाबाद : यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के शहर इलाहाबाद में सनसनीखेज हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. छत्तीस घंटे पहले बीजेपी पार्षद पवन केसरी की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि आज शहर के भीड़ भरे कटरा बाजार में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के वकील राजेश श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने वकील को उस वक्त गोली मारी जब वह मोटर साइकिल पर सवार होकर कोर्ट जा रहे थे. बता दें कि तीन दिन के अंदर इलाहाबाद में ये दूसरी हत्या है.

  • हिंदी न्यूज़
  • Uttar-pradesh
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • इलाहाबाद: वकील की हत्या के बाद जमकर हिंसा, वारदात का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.