✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

दलित के घर हथियार लेकर खाना खाने पहुंचे बीजेपी के नेता, चौपाल में हुआ हंगामा

एबीपी न्यूज़   |  05 May 2018 11:03 AM (IST)
1

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने दलित ग्राम प्रधान के घर भोजन किया. रात को वो गांव में ही रुके. इस दौरान भाजपा नेताओं के समर्थक बड़ी संख्या में हथियार लिए हुए भीड़ में घूमते रहे.

2

ग्राम प्रधान अतर सिंह के घर पर अरुण सिंह ने रात्रि भोज किया लेकिन भोजन तैयार करने के लिए पास के गांव से दिनेश प्रजापति और नन्हें नाम के दो कुक बुलाये गए थे जिन्होंने खाना बनाया. अतर सिंह की पत्नी ने भाजपा नेताओं के लिए कुछ रोटियां बनाईं.

3

गांव में भाजपा नेताओं के कार्यक्रम के लिए जेनरेटर का इस्तेमाल किया गया क्योंकि गांव में बिजली गुल थी और इसी को लेकर गांव वालों का कहना था कि गांव में बिजली आती ही नहीं है.

4

चौपाल में हंगामे के बाद ग्राम प्रधान अतर सिंह के घर जब भाजपा नेता भोज करने पहुंचे तो वहां भी हथियार लेकर भाजपा कार्यकर्ता घूमते रहे.

5

अरुण सिंह मुरादाबाद के करीब गजगोला नानकबाड़ी गांव में रात्रि चौपाल करने पहुंचे थे. उनके साथ विधायक, एमएलसी, मेयर और सांसद मौजूद थे तभी बिजली को लेकर कुछ लोगों ने शिकायत की और हंगामा होने लगा. आरोप है कि इसके बाद जब एक युवक ने सरकारी आवास का मुद्दा उठाया तो उसे बलपूर्वक रोकने की कोशिश की गई.

6

काफ़ी देर तक लोगों के बीच धक्का मुक्की हुई और नोंक झोंक हुई जिसमें बीच बचाव करने के लिए पुलिस को आना पड़ा.

7

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शुक्रवार-शनिवार की रात को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह की रात्रि चौपाल में जमकर हंगामा हुआ. आरोप है कि लोगों ने गांव में अपनी समस्याएं रखनी चाहीं तो भाजपा समर्थकों ने उन्हें रोका और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी.

  • हिंदी न्यूज़
  • Uttar-pradesh
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • दलित के घर हथियार लेकर खाना खाने पहुंचे बीजेपी के नेता, चौपाल में हुआ हंगामा
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.