✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

वाराणसी में पिछले काफी वक्त से बन रहा था पुल, अब हुआ दर्दनाक हादसा

ABP News Bureau   |  15 May 2018 07:05 PM (IST)
1

वाराणसी: वाराणसी कैंट स्टेशन के पास एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिरने से करीब 18 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की खबर है. खबर के मुताबिक वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के पास एक फ्लाईओवर ब्रिज बनाया जा रहा था. बताया जा रहा है कि कुछ गाड़ियां भी इस पुल के नीचे दब गईं. पुल के गिरते ही चीख-पुकार मच गई. आस पास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े.

2

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और मंत्री नीलकंठ तिवारी सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वाराणसी के लिए रवाना हो गए हैं. कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हादसे पर गहरा दुख जताया है और मृतकों के परिवारों के प्रति सांत्वना जताई है.

3

पुलिस को भी हादसे की सूचना दे दी गई है. पुलिस हादसे के काफी देर बाद पहुंची जिसको लेकर लोगों में गुस्सा देखा गया. मौके पर मौजूद एबीपी न्यूज़ संवाददाता ने बताया कि मलबे में कुछ मजदूरों के भी फंसे होने की आशंका है.

4

मौके पर एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई है. घटना वाली जगह तेजी से राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है. कहा जा रहा है कि काफी समय से पुल का काम चल रहा था.

5

बता दें कि जहां ये हादसा हुआ है वो शहर के व्यस्त इलाकों में से एक है. पुल के पास ही कॉलेज और अस्पताल भी है. हादसे में 12 लोगों के मारे जाने की खबर है पर कहा जा रहा है कि ये आंकड़ा और बढ़ सकता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • Uttar-pradesh
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • वाराणसी में पिछले काफी वक्त से बन रहा था पुल, अब हुआ दर्दनाक हादसा
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.