✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले लोगों को शरबत पिला रही है कानपुर पुलिस

एबीपी न्यूज़   |  10 Jun 2018 01:34 PM (IST)
1

कानपुर: कानपुर पुलिस ने यातायात को दुरुष्त करने के लिए एक अनोखी पहल की है. एसएसपी के आदेश पर शहर के सभी थाना क्षेत्रों में कैम्प लगाया गया. जिसमें ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों को शरबत पिलाकर उसने सपथ दिलाई गयी और शपथ पत्र भरवाया गया कि अब भविष्य में ट्रैफिक के नियमों का उल्लंघन नहीं करेंगे.इसी तरह शहर के सभी चिन्हित चौराहों पर स्टाल लगाकर यातयात नियम तोड़ने वालों को शपथपत्र भरवाकर उन्हें शर्बत पिलाया गया यह अभियान एक सप्ताह तक शहर में चलेगा.

2

एसएसपी अखिलेश कुमार मीणा के मुताबिक एक हफ्ते का कानपुर पुलिस द्वारा सपथ सप्ताह मनाया जा रहा है. जो ट्राफिक नियमों का पालन नहीं करते है उन्हें शरबत पिलाकर सपथ पत्र भराया जा रहा है. इसमें राहगीरों का कोई चालान नहीं किया जा रहा है. उन्हें महसूस कराया जा रहा है कि ट्राफिक नियमों का उलघन करने पर उनकी जान को कितना खतरा है. उन्हें जागरूक किया जा रहा है कि जल्दबाजी न करें वाहन चलाते वक्त हेलमेट पहन कर चले खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें.

3

बाइक सवार संदीप यादव ने बताया कि आज हम हेलमेट भूल गए थे यहां शर्बत पिलाया गया लेकिन चालान नहीं काटा गया यह एक अच्छी पहल है. हम इसका अब ज़रूर पालन करेंगे जिससे यातयात ठीक रहे.

4

इस अनोखी पहल की शुरुआत नरोना चौराहे से हुई जहां यातायात नियमों को तोड़ने पर एसएसपी ने खुद बाइक सवार को पहले शर्बत दिया. उसे यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया. इस दौरान इस शपथ सप्ताह के माध्यम से इनका चालान नहीं काटा जाएगा. केवल लोगों को जागरूक करने के लिए यह अनोखी पहल की गई है. वहीं आइटीएमएस के ज़रिए चालान होता रहेगा.

5

पुलिस का यह शपथ सप्ताह एक हफ्ते तक चलेगा इसका मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच जागरूकता फैलाना है. जब लोग जागरूक होंगे तो ट्रैफिक व्यवस्था अपने आप सुधर जाएगी.

  • हिंदी न्यूज़
  • Uttar-pradesh
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले लोगों को शरबत पिला रही है कानपुर पुलिस
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.