बढ़ती महंगाई के साथ ही घर के खर्चों को मैनेज करना आम बात नहीं है. ऐसे में अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं तो हर महीने आने वाली सैलरी में DA यानी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होना आपके लिए काफी खास बात है, क्योंकि अगर DA में बढ़ोतरी होगी तो हर महीने कर्मचारियों को मिलने वाली सैलरी में भी इजाफा होता है. खास बात तो ये है कि इस साल एक या दो नहीं, बल्कि कई राज्यों ने अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी का लाभ दिया है. लेकिन ऐसे में अब सबसे जरूरी सवाल ये है कि किन-किन राज्यों में DA में कितनी बढ़ोतरी की गई है और साथ ही यूपी के कर्मचारियों को अगली बढ़ोतरी की खुशखबरी कम मिलने वाली है?

Continues below advertisement

सबसे खास बात तो ये है कि आने वाले दिनों में दीवाली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं और इस दौरान खर्च भी बढ़ जाता है, लेकिन महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने से कर्मचारियों को काफी राहत मिल सकती है. 

यूपी में कब मिलेगा महंगाई भत्ता?

Continues below advertisement

यूपी के कर्मचारियों को फिलहाल 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है. राज्य में जुलाई 2026 को लागू होने वाले अगले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. जानकारी के मुताबिक, सरकार दीवाली से पहले ही इसकी तैयारी कर रही है. वहीं उम्मीद है कि महंगाई भत्ते में 3 से 4 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि, अगर इसपर अंतिम मुहर लगती है तो कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63 से 64 प्रतिशत हो सकता है. लेकिन यूपी में फिलहाल महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी नहीं हुई है.

2026 में किन-किन राज्यों ने बढ़ाया DA? 

  • पंजाब में महंगाई भत्ते में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है. पहले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 42 प्रतिशत मिलता था, जो कि अब बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया है.
  • ओडिशा में महंगाई भत्ते में को 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया है.
  • केरल में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है. पहले कर्मचारियों को 35 प्रतिशत मिलता था, जो कि अब बढ़कर 37 प्रतिशत हो गया है.
  • तमिलनाडु में महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत हो गया है, यहां पर भी 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है.
  • हिमाचल प्रदेश में सरकार ने महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत का इजाफा किया है. यानी पहले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 45 प्रतिशत मिलता था, लेकिन बढ़ोतरी के बाद अब कर्मचारी को 50 प्रतिशत मिलेगा.
  • बिहार में भी सातवें वेतन आयोग के तहत ही महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया है.
  • इसके अलावा असम में महंगाई भत्ते को 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया है. यानी 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.
  • सिक्किम में सातवें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है. पहले 58 प्रतिशत था, जो कि अब 60 प्रतिशत हो गया है.
  • पश्चिम बंगाल में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद कुल राशि 38 प्रतिशत हो गई.
  • अरुणाचल प्रदेश में महंगाई भत्ता में 2 प्रतिशत का इजाफा हुआ. इसमें भी 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया.
  • आंध्र प्रदेश में महंगाई भत्ता दो किस्तों में मंजूर किया गया है. जुलाई 2024 की किस्त से दर 37.31 प्रतिशत से बढ़कर 40.04 प्रतिशत हुई. वहीं जनवरी 2025 की किस्त के बाद ये 41.85 प्रतिशत हो गई. यानी दोनों की किस्त को मिलाकर कुल बढ़ोतरी 4.55 प्रतिशत रही. 

DA बढ़ने से मिलेगी राहत

आज के समय में बढ़ती महंगाई के दौर में बच्चों की पढ़ाई का खर्च और राशन का खर्च,दवाइयों का खर्च और दूसरे खर्च मैनेज करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने से सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा होता है. जिसकी मदद से उन्हें घर का खर्च चलाने में काफी मदद मिल सकती है. मान लीजिए, किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 30 हजार है और महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत का इजाफा होता है तो उसे हर महीने 600 रुपये एक्स्ट्रा मिलेंगे. ऐसे में इसका इस्तेमाल जरूरी कामों के लिए किया जा सकता है.

बीमा बेचने पर मोटा कमीशन, LIC एजेंटों की मांग पर IRDAI करेगा विचार