✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

चलती ट्रेन में टीटीई ही करने लगे बदतमीजी तो कहां करें शिकायत? नोट कर लें नंबर

कविता गाडरी   |  24 Feb 2026 06:42 AM (IST)

अगर सफर के दौरान कोई टीटीई धक्का-मुक्की, गलत भाषा या सीट से हटाने जैसी हरकत करता है, तो सबसे पहले उसका नाम और बैच नंबर नोट कर लें. यह जानकारी उनकी यूनिफॉर्म पर लिखी होती है.

चलती ट्रेन में टीटीई ही करने लगे बदतमीजी तो कहां करें शिकायत? नोट कर लें नंबर

टीटीई की बदतमीजी की शिकायत कहां करें?

भारत में हर दिन करोड़ यात्री ट्रेन से यात्रा करते हैं. वहीं यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए ट्रेन में टीटीई नियुक्त किए जाते हैं, जो टिकट चेक करने के साथ-साथ नियमों का पालन भी सुनिश्चित करते हैं. लेकिन कई बार ऐसी शिकायतें सामने आती है, जब कुछ टीटीई यात्रियों के साथ बदतमीजी या गलत व्यवहार करते हैं. ऐसे में कई लोगों को ट्रेन से जुड़े नियमों का पता नहीं होता है और वह टीटीई की बदतमीजी का शिकार होने के बाद भी शिकायत नहीं कर पाते हैं. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि अगर चलती ट्रेन में टीटीई बदतमीजी करने लगे तो शिकायत कहां कर सकते हैं.

ट्रेन में टीटीई बदतमीजी करे तो सबसे पहले क्या करें?

अगर सफर के दौरान कोई टीटीई धक्का-मुक्की, गलत भाषा या सीट से हटाने जैसी हरकत करता है, तो सबसे पहले उसका नाम और बैच नंबर नोट कर लें. यह जानकारी उनकी यूनिफॉर्म पर लिखी होती है. साथ ही घटना का समय और कोच नंबर भी याद रखें, जिससे शिकायत करते समय पूरी जानकारी दी जा सके. वहीं रेलवे के नियमों के अनुसार अगर आपके पास स्लीपर या  एसी कोच का रिजर्वेशन टिकट है, तो आपको सीट से जबरन नहीं हटाया जा सकता है. किसी भी तरह की बदतमीजी की कंडीशन में यात्री शिकायत दर्ज कर सकता है.

टीटीई की ट्रेन में ही कर सकते हैं शिकायत

भारतीय रेलवे में हर ट्रेन में गार्ड मौजूद होता है. ऐसे में अगर कोई टीटीई यात्री से बदतमीजी करता है, तो यात्री गार्ड के पास जाकर लिखित शिकायत दर्ज कर सकते हैं. गार्ड के पास शिकायत रजिस्टर होता है, जिसमें पूरी घटना दर्ज की जाती है. इसके अलावा आप जीआरपी या आरपीएफ के जवानों से भी काॅन्टेक्ट कर सकते हैं. अगर ट्रेन में कोई अधिकारी न मिले, तो अगले स्टेशन पर उतरकर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है.

इस नंबर पर भी कर सकते हैं टीटीई की शिकायत

इंडियन रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. टीटीई की बदतमीजी या दूसरी किसी भी तरह की शिकायत करने के लिए आप 139 पर कॉल कर सकते हैं. इसके अलावा सुरक्षा से जुड़ी शिकायत के लिए 182 नंबर पर भी काॅन्टेक्ट किया जा सकता है. वहीं ऑनलाइन शिकायत करने के लिए रेल मदद ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है. यहां की गई शिकायतों पर कार्रवाई को ट्रैक भी किया जा सकता है. इसके अलावा अगर सफर के दौरान कोई यात्री शराब पीकर हंगामा कर रहा हो, गाली-गलौच कर रहा हो या तेज आवाज में म्यूजिक चला रहा हो तो उसकी शिकायत भी 139 या रेल मदद ऐप के जरिए की जा सकती है. 

ये भी पढ़ें-क्रेडिट कार्ड का बिल न भरने पर क्या हो सकती है जेल, जान लें नियम?

Published at: 24 Feb 2026 06:42 AM (IST)
Tags:Railway HelplineRPF HelplineTTE misbehavior complainttrain complaint number
  • हिंदी न्यूज़
  • यूटिलिटी
  • चलती ट्रेन में टीटीई ही करने लगे बदतमीजी तो कहां करें शिकायत? नोट कर लें नंबर
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.