आज की तारीख में बड़ी संख्या में लोग सोलर पैनल अपने घर की छत पर लगवा रहे हैं. वहीं आने वाले समय में भी कई लोग सोलर पैनल लगवाने की तरफ रुख करेंगे. ऐसे में अगर आपने सोलर पैनल लगवाया हुआ है तो आपको इस बारे में पता होगा कि पैनल लगवाने में काफी खर्च आता है, लेकिन सोचिए, अगर सोलर पैनल खराब हो जाए तो क्या आपको पूरा सिस्टम ही बदलना पड़ेगा या दूसरा तरीका भी है?
जानने वाली बात ये है कि अगर सिस्टम का केवल एक पैनल खराब हुआ है तो उस सिस्टम को पूरा बदलने की जरूरत नहीं पड़ती है. ऐसे में अब जानते हैं कि आखिर बिना पूरा सिस्टम बदलें सोलर पैनल कैसे ठीक किया जा सकता है?
पूरा सिस्टम नहीं बदलना पड़ेगा
अगर आपने अपनी घर की छत पर सोलर पैनल लगवाया है और एक पैनल खराब हो जाता है तो इसका मतलब ये नहीं है कि आपको पूरा सिस्टम ही बदलना पड़ेगा, बल्कि आप सिर्फ उस खराब वाले पैनल को बदलवा सकते हैं या फिर उसकी मरम्मत भी करवा सकते है. क्योंकि अगर एक पैनल खराब होता है तो पूरा सिस्टम ही काम करना नहीं बंद कर देता है.
हां, ये जरूर है कि बिजली जनरेट करने की क्षमता कम हो सकती है. इसलिए पहले आप उस खराब पैनल की जांच करवा सकते हैं कि उसे ठीक करवाना सही रहेगा भी या नहीं. या सीधे उसे बदलना जरूरी है. यानी हर बार पैनल बदलवाने की भी जरूरत नहीं होती है, आप आसानी से पैनल चेक करवा सकते हैं और ये पता कर सकते हैं कि पैनल ठीक होगा या नहीं.
नया पैनल लगवाने से पहले जान लें जरूरी बात
अगर आप खराब पैनल के उस हिस्से को बदलवा रहे हैं तो पुराना पैनल बदलवाते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखें. सबसे ज्यादा ध्यान उसके वोल्टेज ध्यान देना चाहिए. जो भी नया पैनल लगवाएं तो वो आपके सोलर सिस्टम के हिसाब से सही होना चाहिए, वरना पैनल की बिजली जनरेट करने की क्षमता पर असर पड़ सकता है.
यानी कोशिश करें कि नया पैनल भी उसी कंपनी, वॉट और करंट का हो, ताकि पुराने पैनल के साथ लगने के बाद काम सही तरीके से करें. इसलिए जब नया पैनल लगवाएं तो सबसे पहले किसी तकनीशियन से जांच करवा लें,ताकि कोई दिक्कत न हो.
बेटी ने पिता की मौत के 28 साल बाद मांगी नौकरी, हाई कोर्ट ने लगाई एक शर्त
