देश में कुछ ऐसे प्रमुख तीर्थ स्थल है, जहां पर हर व्यक्ति जीवन में एक बार तो जाना चाहता ही है. इसी में से एक वैष्णो देवी है, जहां के दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु हर साल जाते हैं. अब तो वंदे भारत जैसी तेज ट्रेनें भी वैष्णो देवी तक जाती हैं. वहीं अब तो साबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस को भी श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक बढ़ा दिया गया है. 

Continues below advertisement

बता दें कि रेल मंत्रालय ने साबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस को श्री माता वैष्णो देवी कटरा बढ़ाने की मंजूरी दे दी है. इससे कई राज्यों के यात्रियों को वैष्णो देवी दर्शन करने के लिए ट्रेन का एक और विकल्प मिल जाएगा. ऐसे में सवाल ये है कि आखिर इस ट्रेन की टाइमिंग क्या है ये ट्रेन साबरमती से कब से चलेगी और वापसी के लिए ट्रेन की टाइमिंग क्या है?

साबरमती से कटरा तक जानें ट्रेन की टाइमिंग

Continues below advertisement

रेलवे की ओर से घोषित शेड्यूल के मुताबिक, ट्रेन नंबर 19223 साबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस की टाइमिंग की बात करें तो ये ट्रेन सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर चलेगी और अगले दिन शाम के 6 बजकर 55 मिनट पर श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंच जाएगी. 

वापसी ट्रेन की जानें टाइमिंग

ट्रेन नंबर 19224 कटरा से सुबह के समय 4 बजकर 50 मिनट पर चलेगी. यानी अब वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को एक ओर ट्रेन का विकल्प मिल गया है. सबसे ज्यादा तो नवरात्रि के दौरान वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है तो अतिरिक्त विकल्प मिलने से यात्रियों को काफी फायदा हो सकता है.  ऐसे में अब जानते हैं कि इस ट्रेन को कब से श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक चलाया जाएगा.

कब से शुरू होगी नई सेवा?

जानकारी के मुताबिक, नई सेवा साबरमती से 18 अक्टूबर से शुरू हो गई है. वहीं लौटने वाली ट्रेन 20 अक्टूबर से शुरू की जाएगी. 

जम्मू में 3 नए स्टॉप

सबसे खास बात तो ये है कि रेलवे ने इस ट्रेन को जम्मू क्षेत्र के 3 नए स्टॉपेज को भी मंजूरी दी है. इसमें शामिल है...

  • सांबा
  • बारी ब्राह्मणा
  • और शहीद कैप्टन तुषार महाजर 

यानी अब ट्रेन इस ट्रेन स्टेशनों पर भी रुकेगी.

सफर से पहले जरूरी चेकलिस्ट 

  • सबसे पहले सफर की तारीख के हिसाब से ही ट्रेन का स्टेटस चेक कर लें.
  • इसके अलावा पहले ट्रेन के नंबर और टाइमिंग से जुड़ी जानकारी भी चेक कर लें.
  • साथ ही केवल जाने वाली ट्रेन ही नहीं, बल्कि वापसी की ट्रेन की टिकट भी बुक कर लें.
  • वहीं कटरा पहुंचने के बाद भी सफर और रुकने की व्यवस्था भी देख लें. 

ट्रेन में स्पीकर पर Reel देखी तो लगेगा 5000 तक का जुर्माना, जेल भी हो सकती है