अगर आपके वाहन का ट्रैफिक चालान कट गया है, तो अब उसका पेमेंट करने के लिए आपको किसी अनजान मैसेज पर आए लिंक पर क्लिक करने की जरूरत नहीं है. ई-चालान की नाम पर होने वाली की साइबर ठगी को रोकने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने एक नई सुविधा की शुरुआत की है. इसके तहत अब वाहन मालिक Paytm, PhonePe और Google Pay जैसे डिजिटल पेमेंट ऐप के जरिए अपने मोबाइल से ही चालान की जानकारी देख सकते हैं और उसका पेमेंट कर सकते हैं.

Continues below advertisement

दरअसल, साइबर ठग फर्जी ई-चालान के मैसेज भेजकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं. वह लोगों को मैसेज के जरिए लिंक को सरकारी वेबसाइट जैसे दिखाई देते हैं, जिसपर क्लिक करने से बैंकिंग और निजी जानकारी चोरी होने का खतरा रहता है. ऐसे में नई सुविधा से चालान का पेमेंट करना आसान होने के साथ-साथ अनजान लिंक से बचने में भी मदद मिल सकती है.

UPI से कैसे भरें ट्रैफिक चालान?

Continues below advertisement
  • अपने मोबाइल में Paytm, PhonePe या Google Pay जैसे पेमेंट ऐप खोलें.
  • इसके बाद ऐप में मौजूद बिल पेमेंट या ट्रैफिक चालान से जुड़े ऑप्शन पर जाएं.
  • वहां उत्तराखंड पुलिस का ऑप्शन चुनें.
  • इसके बाद अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें.
  • अगर वाहन पर कोई लंबित चालान है, तो उसकी जानकारी आपको स्क्रीन पर दिखाई देगी.
  • चालान की जानकारी सही होने के बाद आप ऐप के जरिए UPI से पेमेंट कर सकते हैं.

ध्यान रखें कि ऐप में ऑप्शनों के नाम अलग-अलग हो सकते हैं. इसलिए पेमेंट करने से पहले चालान की जानकारी और रकम की अच्छी तरह जांच जरूर कर लें.

अब तक कितने चालान का हुआ पेमेंट?

इस नई व्यवस्था के जरिए अब तक 572 चालानों का पेमेंट किया जा चुका है. इससे यातायात पुलिस को कुल 6,09,100 रुपये का राजस्व हासिल हुआ है. इस पहल का खास मकसद लोगों के लिए चालान जमा करने की प्रक्रिया को आसान बनाना और फर्जी लिंक के जरिए होने वाली साइबर ठगी के खतरे को कम करना है.

यूपी में दीवाली और होली पर मिलेंगे 2 मुफ्त सिलेंडर, फायदा लेने के लिए क्या करना होगा?