एक्सप्लोरर

आयुष्मान भारत योजना से लेकर पीएम किसान योजना तक... इन लोगों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

Union Budget 2024 Expectations: कल जारी होने वाला है बजट चलिए आपको बताते हैं बजट में किन-किन योजनाओं में बढ़ाए जा सकते हैं पैसे. किन्हें हो सकता है इससे फायदा. 

Union Budget 2024 Expectations: कल यानी 23 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी की सरकार 3.0 का पहला बजट पेश किया जाएगा. इस बजट में पूरे देश की और खास तौर पर मिडिल क्लास वर्ग की ज्यादा नजर रहेगी. देखना होगा सरकार इस बार बजट में लोगों को कैसा क्या फायदा पहुंचाती है. तो वहीं इस बार बजट को लेकर अनुमान यह भी लगाया जा रहा है. 

सरकार द्वारा चलाई जा रही कई योजनाओं में बजट को बढ़ाते हुए योजनाओं की राशि में इजाफा किया जा सकता है. जिनमें प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना को लेकर चर्चाएं हैं. तो वहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जैसी योजनाएं भी शामिल हैं. तो चलिए आपको बताते हैं बजट में इन योजनाओं में कितने पैसे बढ़ाए जा सकते हैं. 

पीएम आयुष्मान योजना में डबल हो सकता है लाभ

भारत सरकार द्वारा साल 2018 में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना शुरू की गई थी. इस योजना का लाभ था गरीब जरूरतमंदों को इलाज में सहायता देना है. भारत सरकार द्वारा खासतौर पर यह योजना उनके लिए लाई गई है. जिनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं होते. सरकार द्वारा इस तरह के लोगों को 5 लाख तक का इलाज मुफ्त दिया जाता है.

तो वहीं काफी समय से यह अनुमान भी लगाया जा रहा है कि सरकार अब योजना में मिलने वाले लाभ को डबल कर सकती है. यानी लाभार्थियों को 5 लाख के बजाय 10 लाख रुपये तक का इलाज मिल सकता है. अब वित्त मंत्री कल बजट पेश करेंगी तो ऐसे में लोग उम्मीद लगा रहे हैं कि इस योजना में मिलने वाले फायदे में बढ़ोतरी को लेकर के भी कुछ ऐलान किया जा सकता है. 

किसान सम्मान निधि में भी बढ़ सकते हैं पैसे

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के अलावा इस बार के बजट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में भी इजाफा देखने को मिल सकता है. भारत सरकार द्वारा साल 2019 में किसानों को आर्थिक रूप से सहायता देने के लिए किसान सम्मान निधि योजना शुरू की गई थी. इस योजना के तहत सरकार द्वारा लाभार्थी किसानों के खातों में डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के तहत 6 हजार रुपये की राशि भेजी जाती है.

चार-चार महीनों के अंतराल पर दो-दो हजार की तीन किस्तों में किसानों को यह राशि दी जाती है. बजट से पहले कयास यह लगाया जा रहे हैं कि अब सरकार किसान योजना में मिलने वाली रकम को 6000 की जगह 8000 कर सकती है. यानी इस योजना में 2000 रुपये बढ़ाए जा सकते हैं. बजट जारी होने के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी. 

यह भी पढ़ें: थाईलैंड जाने का है प्लान, तो इस तरह ऑनलाइन करें वीजा के लिए अप्लाई

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 दिन या 45 दिन...कितने दिन बाद बुक हो रहा LPG गैस सिलेंडर, क्या है सरकार का नया नियम?
25 दिन या 45 दिन...कितने दिन बाद बुक हो रहा LPG गैस सिलेंडर, क्या है सरकार का नया नियम?
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
घर पर कितने गैस सिलेंडर भरवा कर रख सकते हैं आप, जमाखोरी पर कितनी मिलती है सजा?
घर पर कितने गैस सिलेंडर भरवा कर रख सकते हैं आप, जमाखोरी पर कितनी मिलती है सजा?
PM Kisan Nidhi Live: पीएम मोदी ने जारी की किसान निधि की 22वीं किस्त, फटाफट करें चेक
पीएम मोदी ने जारी की किसान निधि की 22वीं किस्त, फटाफट करें चेक

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
UP Weather: यूपी में पड़ेंगे ओले! आंधी-बारिश के आसार, अगले 24 घंटों में बदल जाएगा मौसम, IMD का अलर्ट
यूपी में पड़ेंगे ओले! आंधी-बारिश के आसार, अगले 24 घंटों में बदल जाएगा मौसम, IMD का अलर्ट
US Marines: जंग हो रही भयानक, अब ट्रंप ने किया एक और बड़ा फैसला, 2500 मरीन सैनिक और बड़ा वॉरशिप रवाना
जंग हो रही भयानक, अब ट्रंप ने किया एक और बड़ा फैसला, 2500 मरीन सैनिक और बड़ा वॉरशिप रवाना
Most Ducks in IPL: IPL में सबसे ज्यादा बार ‘डक’ पर आउट होने वाले 5 खिलाड़ी, बड़े-बड़े नाम इस शर्मनाक लिस्ट में शामिल
IPL में सबसे ज्यादा बार ‘डक’ पर आउट होने वाले 5 खिलाड़ी, बड़े-बड़े नाम इस शर्मनाक लिस्ट में शामिल
Chinese Boats: दुनिया से नजर बचाकर कुछ बड़ा करने वाला है चीन! समंदर में उतारीं हजारों बोट, क्या है मामला
दुनिया से नजर बचाकर कुछ बड़ा करने वाला है चीन! समंदर में उतारीं हजारों बोट, क्या है मामला
Assi Lifetime Box Office: तापसी पन्नू की 'अस्सी' रही फ्लॉप, जानें- कितना होगा लाइफटाइम कलेक्शन?
तापसी पन्नू की 'अस्सी' रही फ्लॉप, जानें- कितना होगा लाइफटाइम कलेक्शन?
सरकारी टीचर बनने का मौका, हिमाचल में JBT के 600 पदों पर भर्ती, 16 मार्च से शुरू होंगे आवेदन
सरकारी टीचर बनने का मौका, हिमाचल में JBT के 600 पदों पर भर्ती, 16 मार्च से शुरू होंगे आवेदन
भेड़-बकरी पालन से बदलेगी गांवों की तस्वीर, सरकार दे रही 50 लाख तक की सब्सिडी
भेड़-बकरी पालन से बदलेगी गांवों की तस्वीर, सरकार दे रही 50 लाख तक की सब्सिडी
Embed widget