Train Ticket Rules: अक्सर ट्रेन से सफर करने वाले यात्री कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो बाद में उन्हें भारी पड़ सकती है. कई लोग किसी दूसरे व्यक्ति के टिकट पर सफर करने निकल पड़ते हैं, उन्हें लगता है कि इस बात का पता TTE को नहीं चलेगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूसरे व्यक्ति की टिकट पर सफर करना सही है या नहीं? क्या ऐसा करने पर आप किसी मुसीबत में तो नहीं पड़ जाएंगे. 

Continues below advertisement

दूसरे यात्री की टिकट पर सफर करना पड़ेगा भारी

  • अगर आप किसी ओर की टिकट पर यात्रा करते हैं तो रेलवे आपकी टिकट जब्त कर सकता है.
  • इसके साथ ही TTE किराए के साथ 500 रुपये एक्स्ट्रा चार्ज ले सकता है.
  • अगर कोई यात्री जुर्माना देने से मना करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.
  • साथ ही मामला रेलवे कोर्ट तक भी जा सकता है और उसे जेल भी हो सकती है.

पंजाब में 1 जुलाई से किन महिलाओं को मिलेंगे 1000 और किन्हें मिलेंगे 1500? सीधे खाते में आएगा पैसा

Continues below advertisement

रेलवे ने नियम किए सख्त

रेल मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, नए नियम 20 जून से लागू हो गए हैं. नए नियमों के मुताबिक, बिना टिकट यात्रा करते पकड़े जाने पर दोगुना जुर्माना लगाया जाएगा. साथ ही अगर पहले इस्तेमाल हो चुकी टिकट को कोई यात्री दोबारा उपयोग करते पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई और दोगुना जुर्माना लगाया जाएगा. पहले इन मामलों में 250 रुपये जुर्माना लिया जाता था, जिसे अब बढ़ा दिया गया है. 

रेलवे ने यात्रियों को दी सलाह

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वह टिकट के साथ ही यात्रा करें और रेलवे के सभी नियमों का पालन जरूर करें. साथ ही दूसरे की टिकट पर यात्रा करना रेलवे के नियमों का उल्लंघन करना है. ऐसा करने पर आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है. नियमों का पालन करने से आप न ही सिर्फ जुर्माने और कार्रवाई से बचेंगे, बल्कि आपकी यात्रा भी सुरक्षित रहेगी. 

बड़ा ऐलान, सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगी सोने की अंगूठी, कौन होंगे पात्र? जानें योजना