नवंबर का महीना त्योहारों के साथ-साथ ही शादियों का भी महीना है. ऐसे में बड़ी संख्या में लोग ट्रेन में अपने घर के लिए रवाना होते हैं. ट्रेन ज्यादातर लोगों की पहली पसंद है, क्योंकि ये किफायती होने के साथ ही सुरक्षित भी है. सोचिए आपने ट्रेन की फर्स्ट एसी कोच की टिकट बुक की हो और ट्रेन के सफर के दौरान ही आपके केबिन में कोई अनजान व्यक्ति घुस जाए और आपका कीमती सामान चोरी कर ले तो जाहिर सी बात है कि ऐसी स्थिति में आप परेशान हो जाएंगे.

Continues below advertisement

कुछ ऐसा ही एक मामला सामने आया है,यहां ट्रेन से सफर कर रहे एक परिवार के केबिन में आधी रात को एक अनजान व्यक्ति घुसकर उनका कीमती सामान और पैसे चुराकर ले गया. ऐसे में जानते हैं कि आखिर कैसे हुई ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में चोरी? 

फर्स्ट एसी कोच में बुक की सीट

Continues below advertisement

दरअसल, एक व्यक्ति अपनी पत्नी और एक साल के बच्चे के साथ ट्रेन में सफर कर रहा था. व्यक्ति ने ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में टिकट बुक की थी. फर्स्ट एसी कोच की टिकट ज्यादातर इसलिए ही बुक करते हैं, क्योंकि इसमें उन्हें एक केबिन मिलता है, जिससे सफर के दौरान प्राइवेसी बनी रहती है. लेकिन इस मामले में तो परिवार का काफी नुकसान ही हो गया.

काले कपड़े पहने खड़ा था शख्स

जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति ऊपर वाली बर्थ पर सो रहा था और वहीं उसकी पत्नी अपने बच्चे के साथ नीचे वाली बर्थ पर सो रही थी. लेकिन इस दौरान ही एक व्यक्ति काले कपड़े पहने केबिन में आया. 

कहां जा रहा था परिवार

बता दें कि परिवार छठ मनाने के लिए  दिल्ली से देवरिया जा रहा था, तभी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के पास ये घटना हुई. घटना का समय रात के 1 बजकर 20 मिनट था. ऐसे में ये जानते हैं कि आखिर चोरी कैसे हुई और चोर कैसे केबिन में घुस गया.

महिला ने शख्स को देखा

इस दौरान महिला की आंख खुली और महिला ने उस व्यक्ति को अपनी जेब में कुछ रखते हुए देखा. जब महिला ने उससे पूछा तो व्यक्ति ने बोला कि वह गलती से केबिन में आया है. बस इतना कहते ही व्यक्ति केबिन से चला गया. 

चलती ट्रेन में 8 लाख की चोरी

महिला ने जब व्यक्ति के जाने के बाद अपना पर्स देखा तो उसके पर्स में से कई चीजें गायब थी. परिवार के मुताबिक, पर्स में से कैश और सोने के गहने गायब थे. परिवार ने बताया कि चोरी हुए गहनों की कीमत लगभग 7 से 8 लाख रुपये है. वहीं 35 हजार रुपये तक कैश भी चोरी हुआ है. 

चोरी का पता चलते ही जानकारी दी

बता दें कि जैसे ही ये चोरी का पता चला तो परिवार ने बिना देरी किए टीटीई को इसकी जानकारी दी. उन्होंने रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर भी कई कॉल किए. लेकिन उनकी मदद के लिए कोई सामने आया है. 

पुलिस से ली मदद

इसके बाद परिवार ने 112 पर कॉल किया और पुलिसकर्मी ने उनसे मिले. मामले की एफआईआर दर्ज करा दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. लेकिन अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो आपको कुछ जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए.

कैसे रखें सामान सुरक्षित?

  • अगर आप ट्रेन के किसी भी कोच में सफर कर रहे हैं तो ज्यादा कैश और गहने ले जाने से बचें.
  • पर्स और अपने कीमती सामान को बिल्कुल अपने पास रखें.
  • अगर फर्स्ट एसी कोच में सफर कर रहे हैं तो केबिन लॉक करने के बाद भी नजर बनाएं रखें.
  • जब सोने जाएं तो अपने सामान की जांच करें.
  • किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें.
  • किसी भी तरह का गड़बड़ी मिलने पर टीटीई और रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें. 

दिवाली पर इस राज्य में निशुल्क गैस सिलेंडर बांटेगी सरकार, जानें किसे मिलेगा लाभ