Summer Tips: क्या इस भीषण गर्मी में आपके भी घर में पानी की टंकी से गर्म पानी आ रहा है? तो अब मिलेगी आपको राहत इन उपायों के जरिए. ज़्यादा कठिन नहीं बस कुछ आसान घरेलू उपायों को अपनाकर आप टंकी से आने वाले खोलते पानी को काफी हद तक ठंडा रख सकते है. गर्मियों के मौसम में आप खुद को तो ठंडा रख सकते है.

Continues below advertisement

मगर आपके छत पे जो पानी की टंकी है जो डायरेक्ट धूप के संपर्क में आती है उससे ठंडे रखने के कुछ उपाय है. अगर प्लास्टिक की टंकी है तो रोजमर्रा के काम में दिक्कत आ जाती है.काले रंग की टंकियां धूप को ज्यादा सोखती हैं, जिससे पानी जल्दी गर्म हो जाता है.

कब्र साफ कर लाखों रुपए कमा रही 17 साल की ये लड़की, अनोखे बिजनेस के लिए छोड़ दी पढ़ाई

Continues below advertisement

ये जुगाड़ काम आएगा आपके

छत पर काले रंग की पानी की टंकी लगी है तो आप उसके बाहर सफेद पेंट या रिफ्लेक्टिव कोटिंग करवा सकते हैं. काला रंग धूप को सोखता और सफेद रंग धूप को वापस परिवर्तित करता है. इससे टंकी के अंदर पानी का तापमान कम रहता है. दूसरा उपाय ये है कि आप अपनी टंकी के चारों तरफ थर्माकोल शीट या इंसुलेशन सामग्री लगा सकते है. आज के समय में बाजार में इंसुलेटेड टैंक कवर भी मिलते हैं आप इनका इस्तेमाल कर सकते हैं. ये आपके पानी को काफी हद तक ठंडा रखेगा.

एक पुराना लेकिन काफी हद तक असरदार तरीके ये भी है कि आप पुराने जूट या बोरे को पानी में भिगोकर टंकी के चारों ओर लपेट सकते है. दिन में एक-दो बार उन बोरों पर पानी डालते रहें. बोरे से पानी के इवेपरेशन की प्रक्रिया टंकी की सतह को ठंडा रखेगी. ये तरीका अच्छा तो है मगर भीषण गर्मी में इससे करने से आप परेशान हो सकते है.

ये तरीके ज्यादा असरदार है 

एक और तरीका ये भी है कि टंकी के ऊपर ग्रीन नेट, नारियल के पत्ते या अस्थायी शेड लगाएं. इससे आपकी टंकी के ऊपर सीधी धूप नहीं पड़ेगी और पानी भी कम गर्म होगा. यह तरीका उन इलाकों में ज्यादा असरदार है जहां गर्मी बहुत अधिक पड़ती है. अगर संभव हो तो टंकी के नीचे ईंटों की छोटी सीमा बनाकर उसमें गीली रेत भर सकते हैं.

25000 की लालच में कहीं हो न जाए लाखों का घाटा, एक गलती और खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट

नमी की वजह से आसपास का तापमान थोड़ा कम रहता है, जिससे गर्मी का असर कम हो सकता है. ये गलत फहमीरहती हैं लोगों को की सिर्फ टंकी गर्म होती है लेकिन कई बार टंकी नहीं, बल्कि धूप में रखे पाइप पानी को ज्यादा गर्म कर देते हैं. पाइप पर इंसुलेशन फोम, कपड़ा या कवर लगाने से भी पानी नलों तक कुछ हद तक ठंडा पहुंच सकता है. ये कुछ आसान घरेलू और कमखर्च वाले उपायों से आप अपनी टंकी से आने वाले पानी को रख सकते है ठंडा.