आज के समय बिजली बिल केवल गर्मी में ही लोगों की जेब पर असर नहीं डालता है, बल्कि सर्दियों में भी अब गीजर, हीटर जैसे उपरकणों का इस्तेमाल किया जाता है, जिसकी वजह से बिल बढ़ा हुआ आ सकता है. इसलिए अब लोग अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल से राहत पा रहे हैं. ऐसे में अगर आप गुजरात से हैं और सोलर पैनल लगवाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक खास अपडेट है.

Continues below advertisement

दरअसल, राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 1000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देने का ऐलान किया है. यानी अब सोलर पैनल लगवाने पर लोगों का खर्च काफी कम हो  सकता है. अहम बात तो ये है कि इस फैसले के तहत कई लाख परिवारों का लाभ मिलने की संभावना जताई है. अब जानते हैं कि आखिर सोलर पैनल लगवाने पर सरकार की तरफ से कितनी सब्सिडी मिलेगी?

कितनी मिलेगी सब्सिडी?

Continues below advertisement

गुजरात सरकार की इन नई व्यवस्था के तहत हर किसी को एक जैसी सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा. यानी सामान्य वर्ग के परिवारों को सोलर सिस्टम की तय लागत का 10 प्रतिशत हिस्सा अपनी जेब से देना होगा. अगर बात करें सामान्य वर्ग के परिवारों को कितना देना होगा?

  • 1 किलोवाट का सोलर सिस्टम - इसकी तय लागत 54 हजार रुपये है. इसमें परिवार को 5400 रुपये देने होंगे.
  • 2 किलोवाट का सोलर सिस्टम - इसकी तय लागत 1,07,200 रुपये है. इसमें परिवार को 10,720 रुपये देने होंगे. 

SC/ST वर्ग के परिवार को कितना होगा देना?

अगर बात करें SC/ST वर्ग के लोगों की तो इन्हें सोलर सिस्टम की तय लागत का केवल 5 प्रतिशत हिस्सा देना होगा. 

  • 1 किलोवाट का सोलर सिस्टम - इसकी तय लागत 54000 रुपये है, इसमें परिवार को केवल 2700 रुपये देने पडे़ंगे.
  • 2 किलोवाट का सोलर सिस्टम - इसकी तय लागत 1,07,200 रुपये है. इसमें परिवार को 5,360 रुपये देने होंगे.

बाकी के पैसे कौन देगा?

जानने वाली बात यही है कि बाकी के पैसे आखिर देगा कौन? तो सोलर पैनल की बाकी की लागत केंद्र और गुजरात सरकार की सब्सिडी से पूरी होगी. हां, लेकिन इसका लाभ लेने के लिए इससे जुड़ी शर्तों की जानकारी जरूर रखें. 

कौन से दस्तावेज चाहिए?

  • बिजली बिल
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर 

ध्यान रखें - इन दस्तावेजों के अलावा भी कई दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है, जिसकी जानकारी आप आवेदन से पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ले सकते हैं. अब सवाल ये है कि आखिर इसका लाभ लेने के लिए अप्लाई कहां और कैसे करें?

कैसे करें अप्लाई? 

  • इसके लिए सबसे पहले पीएम सूर्य घर पोर्टल पर जाएं और राज्य , बिजली कंपनी और कंज्यूमर नंबर दर्ज करें.
  • इसके बाद मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे भरें.
  • फिर सारी जानकारी भरकर आवेदन जमा कर दें.
  • अब आपको बिजली कंपनी की तकनीकी मंजूरी का इंतजार करना होगा.
  • फिर पोर्टल पर सूचीबद्ध वेंडर से नियमों के मुताबिक सोलर सिस्टम लगवाएं.
  • अब इंस्टॉलेशन के बाद फिर नेट मीटर के लिए अप्लाई करें.
  • इसके बाद कमीशनिंग सर्टिफिकेट मिलने के बाद बैंक डिटेल जमा कर दें.
  • फिर पात्र केंद्रीय सब्सिडी सीधे अकाउंट में आ जाएगी.

PNB का बड़ा अलर्ट! 3 साल से बंद पड़े जीरो बैलेंस खाते होंगे बंद, जानें आखिरी तारीख