मार्च-अप्रैल में कैंसिल रहेंगी इस राज्य की कई ट्रेनें, सफर पर जाने से पहले चेक करें पूरी लिस्ट
News Of Cancelled Trains: मार्च और अप्रैल में इस राज्य से गुजरने वाली कई ट्रेनें कुछ दिनों के लिए कैंसिल रहेंगी. अगर आप इन रूट्स पर सफर करने वाले हैं. तो पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस चेक कर लें.

- बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन पर चौथी रेल लाइन का काम जारी.
- हावड़ा-मुंबई मुख्य लाइन पर कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित.
- कुछ ट्रेनें अस्थायी तौर पर रद्द, कुछ के बदले रूट.
- यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह.
News Of Cancelled Trains: देश में रोजाना कई करोड़ लोग ट्रेन से ट्रेवल करते हैं. अगर आप मार्च या अप्रैल में ट्रेन से सफर करने की सोच रहे हैं, तो पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें. इन दिनों कुछ रूटों पर रेलवे का बड़ा काम चल रहा है, जिसकी वजह से कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है. दरअसल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर डिविजन में हावड़ा-मुंबई मेन लाइन के बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन पर चौथी रेलवे लाइन बिछाने का काम जारी है.
इसी प्रोजेक्ट के चलते इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों को अस्थायी तौर पर कैंसिल किया गया है. जबकि कुछ ट्रेनों का समय या रूट भी बदला गया है. ऐसे में अगर आपकी यात्रा इसी रूट से है, तो स्टेशन जाने से पहले ट्रेन की लेटेस्ट जानकारी जरूर देख लें जिससे सफर के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो.
इस राज्य के मुसाफिरों को होगी परेशानी
छत्तीसगढ़ से ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को अगले कुछ दिनों तक थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. दरअसल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर डिविजन में बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर काम चल रहा है. हावड़ा-मुंबई मुख्य लाइन के बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन पर चौथी रेलवे लाइन बिछाई जा रही है, जिसके कारण कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस प्रोजेक्ट के चलते कुछ ट्रेनों का रूट बदला गया है.
जबकि कुछ ट्रेनों को कैंसिल भी करना पड़ा है. रायपुर रेलवे डिविजन के जनसंपर्क अधिकारी शिव प्रसाद ने भी बताया कि काम तेजी से चल रहा है और इसी वजह से कुछ समय के लिए रेल ट्रैफिक को नियंत्रित किया जा रहा है. ऐसे में यात्रियों को सफर से पहले ट्रेन की ताजा जानकारी जरूर देख लेनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: LPG सिलेंडर की नहीं होगी मारामारी, सरकार की लिस्ट के हिसाब से देखें आप किस नंबर पर
कैंसिल ट्रेनों की जानकारी
- रायगढ़ और बिलासपुर के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 68735 रायगढ़-बिलासपुर एमईएमयू पैसेंजर 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक कैंसिल रहेगी.
- बिलासपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 68736 बिलासपुर-रायगढ़ एमईएमयू पैसेंजर 30 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक कैंसिल रहेगी.
- रायपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 68746 रायपुर-गेवरा रोड एमईएमयू पैसेंजर 30 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक कैंसिल रहेगी.
- गेवरा रोड से चलने वाली ट्रेन नंबर 68745 गेवरा रोड-रायपुर एमईएमयू पैसेंजर 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक कैंसिल रहेगी.
- रायपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर 30 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक कैंसिल रहेगी.
- कोरबा से चलने वाली ट्रेन नंबर 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक कैंसिल रहेगी.
- बिलासपुर और गेवरा रोड के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 68734/68733 बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर एमईएमयू पैसेंजर 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक कैंसिल रहेगी.
- बिलासपुर और कोरबा के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर एमईएमयू पैसेंजर 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक कैंसिल रहेगी.
- बिलासपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 58210 बिलासपुर-गेवरा रोड पैसेंजर 5 अप्रैल 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक कैंसिल रहेगी.
यह भी पढ़ें: दिनभर AC चलाना सही है या नहीं? जानें लगातार कितने घंटे चलाना चाहिए
Source: IOCL



























