प्रयागराज से दिल्ली और आनंद विहार के बीच चलने वाली कई ट्रेनों का नया टाइम टेबल लागू होने जा रहा है. रेलवे ने प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस और मगध एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के समय में बदलाव किया है. इसके साथ ही जनवरी 2027 से हमसफर एक्सप्रेस का टर्मिनल भी नई दिल्ली के बजाय आनंद विहार कर दिया जाएगा.

Continues below advertisement

हमसफर एक्सप्रेस के समय में बदलाव

प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस (12275) अब 29 अक्टूबर से नई दिल्ली स्टेशन पर सुबह 6:35 बजे पहुंचेगी. फिलहाल इस ट्रेन के पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 6:15 बजे है. यानी यात्री पहले की तुलना में 20 मिनट बाद नई दिल्ली पहुंचेंगे.

Continues below advertisement

वहीं, वापसी में नई दिल्ली-प्रयागराज हमसफर एक्सप्रेस (12276) के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया गया है. 28 अक्टूबर से यह ट्रेन नई दिल्ली से रात 11:05 बजे रवाना होगी, जबकि अभी इसका निर्धारित समय रात 10:30 बजे है. प्रयागराज पहुंचने के समय को भी सुबह 6:20 बजे से बदलकर 7:45 बजे कर दिया गया है. 

जनवरी 2027 से आनंद विहार होगा टर्मिनल

हमसफर एक्सप्रेस के संचालन में सबसे बड़ा बदलाव एक जनवरी 2027 से होगा. प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस अब नई दिल्ली के बजाय आनंद विहार टर्मिनल तक जाएगी. यह ट्रेन आनंद विहार सुबह 6:25 बजे पहुंचेगी. इसे सप्ताह के सातों दिन आनंद विहार से संचालित किया जाएगा. वापसी की यात्रा के लिए नई दिल्ली-प्रयागराज हमसफर एक्सप्रेस दो जनवरी 2027 से आनंद विहार टर्मिनल से रात 11:15 बजे रवाना होगी.

इसके प्रयागराज पहुंचने का समय सुबह 7:45 बजे निर्धारित किया गया है. प्रयागराज-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस (22437) के आगमन समय में भी बदलाव हुआ है. 28 अक्टूबर से यह ट्रेन आनंद विहार सुबह 6:25 बजे पहुंचेगी. अभी इसका निर्धारित आगमन समय सुबह 6:10 बजे है.

प्रयागराज एक्सप्रेस अब रात 10:15 बजे चलेगी

प्रयागराज एक्सप्रेस के यात्रियों को भी बदले हुए समय के अनुसार सफर करना होगा. ट्रेन संख्या 12417 अब 28 अक्टूबर से नई दिल्ली सुबह 7:15 बजे पहुंचेगी. वहीं, वापसी में नई दिल्ली-प्रयागराज एक्सप्रेस (12418) रात 10:15 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी. वर्तमान में यह ट्रेन रात 10:10 बजे प्रस्थान करती है. इसके प्रस्थान समय में पांच मिनट का बदलाव किया गया है. 

रीवा और मगध एक्सप्रेस का भी बदला समय

प्रयागराज जंक्शन पर रीवा एक्सप्रेस (12428) का आगमन समय 28 अक्टूबर से सुबह 6:05 बजे होगा. मगध एक्सप्रेस (20802) भी इसी तारीख से प्रयागराज जंक्शन पर सुबह 6:15 बजे पहुंचेगी और सुबह 6:20 बजे रवाना होगी. रेलवे ने इन प्रमुख ट्रेनों के अलावा भी कई अन्य ट्रेनों के समय में बदलाव किया है.

ट्रेन में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे का बड़ा फैसला