अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हर कोई निवेश जरूर करता है. कम उम्र से निवेश शुरू करने पर लंबे समय पर अच्छी खासी रकम मल सकती है. लेकिन निवेश करने के लिए सबसे जरूरी है, कि सही जगह पर निवेश करना. और जब बात लंबे समय के लिए पैसा निवेश करने की आती है, तो लोगों के सामने अक्सर दो ही ऑप्शंस होते हैं पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) और म्यूचुअल फंड की SIP.

Continues below advertisement

PPF में सरकार की गारंटी के साथ तय ब्याज मिलता है, जबकि SIP के जरिए शेयर बाजार में निवेश किया जाता है. इसमें लंबे समय में ज्यादा कमाई की संभावना रहती है, लेकिन जोखिम भी होता है.

PPF या SIP क्या है बेहतर?PPF या SIP दोनों में से कौन-सा ऑप्शन बेहतर है, ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितना जोखिम उठा सकते हैं, आपका लक्ष्य क्या है और आप कितने समय तक निवेश करना चाहते हैं. तो आइये यहां जानते हैं कि अगर आपने 15 साल तक के लिए निवेश किया है तो दोनों में से किस में ज्यादा रिटर्न मिलेगा.

Continues below advertisement

PPF में 15 साल निवेश करने पर कितना होगा फायदा?PPF यानी पब्लिक प्रोविडेंट फंड सरकार की ओर से चलाई जाने वाली बचत योजना है. ये उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है, जो लंबे समय तक सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं. जानते हैं 15 साल के निवेश पर PPF में कितना रिटर्न मिलेगा:

इस उदाहरण में हम PPF की ब्याज दर को सालाना 7.10% के हिसाब से मानकर गणना करेंगे.

निवेश की रकम: 1.5 लाख रुपयेब्याज दरे: 7.10% सालानानिवेश: 22.50 लाख रुपयेमैच्योर होने पर: 40.68 लाख रुपयेटैक्स कटने के बाद: 40.68 लाख रुपये

SIP में 15 साल निवेश करने पर कितना होगा फायदा?SIP यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान, म्यूचुअल फंड में नियमित रूप से पैसा लगाने का तरीका है. इसमें आप हर महीने एक तय रकम निवेश कर सकते हैं. तो आइये जानते हैं 15 साल तक SIP में निवेश करने पर कितना रिटर्न मिलेगा:

इस उदाहरण में हम हर महीने की SIP को 12,500 के हिसाब से रखेंगे, तो एक साल में आपका निवेश 1.5 लाख रुपये होगा.

मंथली इनवेस्टमेंट: 12,500 रुपये (1.5 लाख रुपये सालान)ब्याज दरे: 12%निवेश की गई रकम: 22.50 लाख रुपयेमैच्योरिटी के बाद: 63.07 लाख रुपयेटैक्स कटने के बाद: 57.34 लाख रुपये

PPF और SIP में अंतरPPF और SIP में सबसे बड़ा अंतर तो सुरक्षा की ही है, क्योंकि पीपीएफ एक सरकारी स्कीम है तो इसमें पैसा सुरक्षित रहता है. तो वहीं SIP में बाजार के हिसाब से उतार चढ़ाव देखने को मिलता है. तो वहीं पीपीएफ 100% टैक्स फ्री रहेगा, लेकिन एसआईपी में टैक्स जरूर लगेगा. SIP की वास्तविक मैच्योरिटी रकम बाजार के प्रदर्शन और निवेश की तारीखों पर भी निर्भर करेगी.

कौन सा ऑप्शन है बेहतर?आप अपनी समझ और सूझ बूझ के हिसाब से दोनों ही ऑप्शन चुन सकते हैं. यदि आप सुरक्षा को प्राथिकता देते हैं और टैक्स से बचना चाहते हैं तो आप PPF को चुनें. तो वहीं यदि आपको जोखिम लेने से कोई परेशानी नहीं है तो SIP आपके लिए बेहतर ऑप्शन है.

ये भी पढ़ें: बिना धूप के भी पानी गर्म करता है सोलर वॉटर हीटर, जानें कैसे करें इस्तेमाल