इस योजना में सरकार रोजाना देती है 500 रुपये, जानें किन लोगों को मिलता है फायदा
PM Vishwakarma Yojana Benefits: भारत सरकार इस योजना के जरिए न सिर्फ पारंपरिक व्यापार से जुड़े लोगों को आर्थिक सहायता देती है. बल्कि उन्हें बिना गारंटी के लोन भी देती है.

PM Vishwakarma Yojana Benefits: भारत सरकार देश के लोगों के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाती हैं. सरकार की योजनाओं का लाभ देश के अलग-अलग तबको में रहने वाले लोगों को मिलता है. देश में बहुत से लोग ऐसे हैं. जिनका जीवन पारंपरिक व्यवसायों पर निर्भर रहता है. केंद्र सरकार ने ऐसे लोगों को भी मदद देने के लिए एक योजना शुरू की है.
इस योजना का नाम है प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना. भारत सरकार की ओर से साल 2023 में इस योजना को शुरू किया गया था. इस योजना के तहत भारत सरकार न सिर्फ पारंपरिक व्यापार से जुड़े लोगों को आर्थिक सहायता देती है. बल्कि उन्हें बिना गारंटी के लोन भी देती है/ चलिए आपको बताते हैं. कौन-कौन से लोग सरकार की इस योजना का फायदा उठा सकते हैं.
प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना के तहत मिलता है लाभ
भारत सरकार की प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना के तहत 18 पारंपरिक व्यापार करने वाले लोगों को लाभ दिया जाता है. आपको बता दें यह एक कौशल सम्मान योजना है. यानी कि इस योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थियों को सरकार की ओर से स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग दी जाती है और ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें टूल किट खरीदने के लिए 15000 रुपये भी दिये जाते हैं.
हर दिन मिलते हैं 500 रुपये
इस योजना के तहत 15 दिन की ट्रेनिंग दी जाती है. और ट्रेनिंग के दौरान हर दिन सरकार की ओर से 500 रुपये का स्टाइपेंड भी दिया जाता है. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद सरकार लाभार्थियों को बिना किसी गारंटी के अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए 3 लाख रुपये तक का लोन भी देती है.
यह भी पढ़ें: कितने साल तक के लोग करवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड से फ्री इलाज, जान लें क्या है लिमिट
इन लोगों को मिलता है फायदा
योजना के तहत जो नाव बनाते हैं, जो राजमिस्त्री हैं, जो कपड़े धोने काम करते हैं,जो अस्त्रकार हैं, जो पत्थर तराशते हैं, जो सुनार हैं, जो माला बनाते हैं. जो मूर्ति बनाते हैं, जो बाल काटते हैं, जो गुड़िया और खिलौने बनाते हैं, जो जूता बनाने का काम करते हैं, जो लोहे का काम करते हैं, जो हथौड़ा और टूलकिट बनाते हैं, जो फिशिंग नेट बनाते हैं, जो ताला बनाते हैं, जो कपड़े सिलते हैं, जो टोकरी झाड़ू बनाते हैं. इन लोगों को लाभ दिया जाता है.
यह भी पढ़ें: व्हाट्सएप से भर सकते है LIC का प्रीमियम, जान लीजिए तरीका
ऐसे करें अप्लाई
अगर आप भी पीएम विश्वकर्म योजना में लाभ के लिए अप्लाई करना चाहते हैं. तो उसके लिए आप प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के ऑफिशियल पोर्टल www.pmvishwakarma.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: छोटी-छोटी बचत से अपने लिए तैयार कर सकते हैं इमरजेंसी फंड, जानें सेविंग्स का तरीका
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL


























