देशभर में पेंशन पाने वाले बुजुर्गों के लिए सरकार ने लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की प्रक्रिया को आसान बना दिया है. अब इसके लिए हर साल बैंक या पेंशन कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है.

Continues below advertisement

पेंशनर्स अपने स्मार्टफोन की मदद से घर बैठे ही डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं. सरकार की जीवन प्रमाण सुविधा के जरिए आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन से यह काम पूरा किया जा सकता है.

कौन कब जमा कर सकता है सर्टिफिकेट?

Continues below advertisement

साल 2026 में लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की तारीख पेंशनर्स की उम्र के हिसाब से तय की गई है. 80 साल या उससे अधिक उम्र के सुपर सीनियर पेंशनर्स 1 अक्टूबर से अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं. वहीं, 80 साल से कम उम्र के पेंशनर्स के लिए यह प्रक्रिया 1 नवंबर से शुरू हो चुकी है. दोनों श्रेणियों के लिए अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026 निर्धारित है.

क्या होता है लाइफ सर्टिफिकेट?

लाइफ सर्टिफिकेट एक जरूरी दस्तावेज है, जिसके जरिए पेंशनर्स को यह प्रमाण देना होता है कि वे जीवित हैं और उनकी पेंशन जारी रखी जानी चाहिए. इसे हर साल संबंधित बैंक या पेंशन वितरण एजेंसी में जमा करना होता है. पहले बुजुर्गों को यह प्रमाण देने के लिए खुद बैंक जाना पड़ता था, लेकिन डिजिटल सुविधा ने इस परेशानी को काफी कम कर दिया है.

स्मार्टफोन नहीं है तो क्या करें?

जिन पेंशनर्स के पास स्मार्टफोन नहीं है या जो डिजिटल प्रक्रिया पूरी नहीं कर सकते, उनके लिए दूसरे विकल्प भी उपलब्ध हैं. वे नजदीकी बैंक शाखा, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या अधिकृत केंद्र पर जाकर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करा सकते हैं. इसके अलावा डोरस्टेप बैंकिंग के जरिए भी घर पर सेवा ली जा सकती है. पेंशनर्स चाहें तो पहले की तरह फिजिकल लाइफ सर्टिफिकेट भी जमा कर सकते हैं.

30 नवंबर से पहले जरूर पूरा करें प्रक्रिया

पेंशनर्स को सलाह दी जाती है कि आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर दें. केवल फेस ऑथेंटिकेशन पूरा होना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि बैंक या संबंधित पेंशन एजेंसी से यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि सर्टिफिकेट स्वीकार कर लिया गया है. समय पर प्रमाण जमा नहीं होने पर पेंशन भुगतान प्रभावित हो सकता है.

घर बैठे कैसे जमा करें डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट?

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए पेंशनर्स के पास इंटरनेट कनेक्शन वाला एंड्रॉयड स्मार्टफोन होना चाहिए. इसके अलावा आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर सक्रिय होना जरूरी है. फोन में आधारफेसRD और जीवन प्रामण फेस एप डाउनलोड करना होगा.

इसके बाद जीवन प्रामण ऐप खोलकर आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा. OTP के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करने के बाद पेंशन से जुड़ी जानकारी जैसे PPO नंबर, बैंक और पेंशन वितरण एजेंसी का विवरण भरना होगा. फिर स्मार्टफोन के फ्रंट कैमरे से फेस ऑथेंटिकेशन किया जाएगा. प्रक्रिया सफल होने पर एक यूनिक प्रमाण आईडी जनरेट होगी, जिसकी मदद से डिजिटल सर्टिफिकेट डाउनलोड किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली-पटना का फ्लाइट किराया अब कितना? 8 नवंबर तक की सस्ती टिकट देखें

यह भी देखें-