एक्सप्लोरर

होली के बाद पटना से आना है दिल्ली तो न लें टेंशन, रेलवे ने चला दी वंदे भारत, जानें टाइमिंग और किराया

होली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली से पटना के रूट पर 8 मार्च से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का भी फैसला किया गया था. यह ट्रेन 21 मार्च तक चलाई जाएगी.

Patna To New Delhi Vande Bharat Express Train: अगर आप होली के बाद पटना से दिल्ली-एनसीआर वापस आने के लिए ट्रेनों की जानकारी चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है. दरअसल, भारतीय रेलवे ने परिवार के साथ होली मनाने के बाद दिल्ली-एनसीआर लौटने वाले लोगों के लिए कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनों का इंतजाम किया है. अगर आप पटना में रहते हैं और वापस दिल्ली लौटना चाहते हैं तो रेलवे ने ऐसे यात्रियों के लिए स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का फैसला किया है. 

बता दें, होली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली से पटना के रूट पर कई होली स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया था. इस रूट पर 8 मार्च से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का भी फैसला किया गया था. भारतीय रेलवे द्वारा यह ट्रेन 21 मार्च तक चलाई जाएगी, जिससे वापस लौटने वाले यात्रियों को किसी तरह की परेशान न उठानी पड़े. 

ये है टाइमिंग और रूट (Patna To New Delhi Vande Bharat Express Train Timings)

अगर आप पटना से वापस दिल्ली लौटना चाहते हैं तो आपको वंदे भारत की सुविधा मिल सकती है. जानकारी के मुताबिक, पटना से नई दिल्ली ट्रेन संख्या 02435 वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी. यह ट्रेन सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर पटना जंक्शन से चलेगी जो पाटलिपुत्र, छपरा जंक्शन, सुरेमनपुर, बलिया, गाजीपुर सिटी, वाराणसी, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, गाजियाबाद होते हुए रात 8 बजकर 10 मिनट पर नई दिल्ली पहुंचेगी. रेलवे ने इस ट्रेन को सप्ताह में छह दिन चलाने का फैसला किया है. मंगलवार को यह ट्रेन उपलब्ध नहीं होगी. 

जान लें वंदे भारत का किराया (Patna To New Delhi Vande Bharat Express Train Ticket Price )

पटना से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रेलवे ने किराया भी निर्धारित कर दिया है. यह ट्रेन यात्रियों के लिए 21 मार्च तक उपलब्ध रहेगी. रेलवे के मुताबिक, पटना से दिल्ली आने वाले यात्री दो श्रेणियों में टिकट चुन सकते हैं. एसी चेयर कार टिकट की कीमत 2575 रुपये है तो वहीं एक्जीक्यूटिव चेयर कार की कीमत 4655 रुपये है. 

यह भी पढ़ें: होली की छुट्टी के बाद दिल्ली आने वालों को नहीं होगी दिक्कत, रेलवे ने चला दीं इतनी स्पेशल ट्रेनें

 

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indigo CEO Summoned: DGCA के सामने पेशी से पहले IndiGo के CEO ने मांगी एक दिन की मोहलत, इन सवालों के देने होंगे जवाब
DGCA के सामने पेशी से पहले IndiGo के CEO ने मांगी एक दिन की मोहलत, इन सवालों के देने होंगे जवाब
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर कब्जा वाले बयान पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'अगर कोई...'
RSS पर राहुल गांधी के बयान पर उपेंद्र कुशवाहा की प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले?
SIR पर जोरदार बहस, वकील ने चुनाव आयोग के अधिकारों पर उठाए सवाल तो सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती से पूछा- तो क्या संदिग्ध लोगों को...
SIR पर जोरदार बहस, वकील ने चुनाव आयोग के अधिकारों पर उठाए सवाल तो सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती से पूछा- तो क्या संदिग्ध लोगों को...
कब और कहां खेला जाएगा भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20? जानें मैच टाइमिंग समेत लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब और कहां खेला जाएगा IND vs SA दूसरा टी20? जानें मैच टाइमिंग समेत लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Census 2027 High Tech: Real Time Monitoring से बदल जाएगा पूरा System | Paisa Live
IndiGo Crisis: इंडिगो पर सरकार का ताबड़तोड़ एक्शन, अब यात्रियों को नहीं होगी परेशानी! #indigoupdate
Aniruddhacharya Controversy: ज्ञानी बाबा पर कोर्ट लगाएगी क्लास, अब तो माफी मांगनी पड़ेगी!
Goa Nightclub Fire: लूथरा ब्रदर्स का थाईलैंड पार्टी पुलिस ने ऐसे किया EXPOSE
Aniruddhacharya Controversy: महिलाओं का अपमान करना कब बंद करेंगे बाबा?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indigo CEO Summoned: DGCA के सामने पेशी से पहले IndiGo के CEO ने मांगी एक दिन की मोहलत, इन सवालों के देने होंगे जवाब
DGCA के सामने पेशी से पहले IndiGo के CEO ने मांगी एक दिन की मोहलत, इन सवालों के देने होंगे जवाब
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर कब्जा वाले बयान पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'अगर कोई...'
RSS पर राहुल गांधी के बयान पर उपेंद्र कुशवाहा की प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले?
SIR पर जोरदार बहस, वकील ने चुनाव आयोग के अधिकारों पर उठाए सवाल तो सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती से पूछा- तो क्या संदिग्ध लोगों को...
SIR पर जोरदार बहस, वकील ने चुनाव आयोग के अधिकारों पर उठाए सवाल तो सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती से पूछा- तो क्या संदिग्ध लोगों को...
कब और कहां खेला जाएगा भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20? जानें मैच टाइमिंग समेत लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब और कहां खेला जाएगा IND vs SA दूसरा टी20? जानें मैच टाइमिंग समेत लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
पॉपुलर एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने कंफर्म किया रिलेशनशिप, क्रिकेट होस्ट को कर रहीं डेट
पॉपुलर एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने कंफर्म किया रिलेशनशिप, क्रिकेट होस्ट को कर रहीं डेट
Kidney Damage Signs: आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
छात्रों के लिए बड़ा मौका, RBI में पा सकते हैं इंटर्नशिप; ये है अप्लाई करने की आखिरी तारीख
छात्रों के लिए बड़ा मौका, RBI में पा सकते हैं इंटर्नशिप; ये है अप्लाई करने की आखिरी तारीख
मौत के बाद हिंदुओं में की जाती है तेरहवीं, मुस्लिमों में क्या है रिवाज?
मौत के बाद हिंदुओं में की जाती है तेरहवीं, मुस्लिमों में क्या है रिवाज?
Embed widget