Monsoon Highway Driving Tips: देश के ज्यादातर राज्यों में इस समय मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है. बारिश के दौरान अगर आप नेशनल हाईवे पर सफर करते हैं तो कुछ जरूरी सावधानियों का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है. क्योंकि अक्सर नेशनल हाईवे पर मानसून के समय सफर करना चुनौती भरा हो सकता है.

Continues below advertisement

ऐसे में थोड़ी सी भी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है. इसलिए बेहतर है कि पहले ही कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें, ताकि हादसा होने से बच सके. NHAI यानी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट करके यात्रियों को मानसून के दौरान सुरक्षित ड्राइविंग करने की सलाह दी है.

सफर से पहले करें ये काम

Continues below advertisement

अगर आप हाईवे पर सफर करने वाले हैं तो पहले ही गाड़ी की अच्छे से जांच करें. सबसे पहले देखें की टायर सही हालत में हैं या नहीं. ब्रेक काम कर रहे हैं सही से या फिर नहीं. इसके साथ वाइपर सही से चल रहा हो और गाड़ी की लाइटें ठीक होनी चाहिए.

गाड़ी की स्पीड का रखें ध्यान

बारिश के दौरान गाड़ी की स्पीड का खास ध्यान देना चाहिए. हमेशा गाड़ी को तय सीमा के अंदर और सुरक्षित गति से ही चलाना चाहिए. हाईवे पर चल रहे दूसरे वाहनों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए. बारिश के दौरान सड़क गीली होती है तो इस दौरान ध्यान देना जरूरी है. 

मुंबई लोकल में नकली ऐप और AI से टिकट बनाकर घूम रहे यात्री, TC ने रंगे हाथ पकड़ा

गाड़ी का ब्रेक अचानक न लगाएं

बारिश के मौसम में सड़क गीली होने के साथ ही फिसलन भरी भी हो सकती है. इसलिए सड़क पर अचानक ब्रेक लगाने से गाड़ी का बैलेंस बिगड़ सकता है. इसलिए ऐसा करने से बचें.

मोबाइल का इस्तेमाल न करें

गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें. अपना ध्यान केवल सड़क पर रखें. वहीं अगर रास्ते में कंस्ट्राक्शन जोन हो तो ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए.

सिर्फ 500 रुपए में होंगे काशी विश्वनाथ के दर्शन, जानें सावन में कहां सस्ती मिलेगी टिकट

हाईवे पर कोई समस्या होने पर क्या करें?

अगर आप नेशनल हाईवे पर सफर के दौरान किसी भी तरह की कोई परेशानी आती है तो आप तुरंत NHAI हेल्पलाइन नंबर 1033 पर कॉल करें. यह नंबर सड़क सुरक्षा और हाईवे से जुड़ी मदद के लिए है.