कई लोग एक्स्ट्रा इनकम के लिए अपने घर में किरायेदर रख लेते हैं. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि एक ही घर में किरायेदार और मकान मालिक के अलग-अलग LPG कनेक्शन हो सकते हैं या फिर नहीं? नियमों के मुताबिक, अगर दोनों परिवार के किचन अलग हैं और खाना अलग-अलग बनाया जाता है तो ऐसी स्थिति में गैस कनेक्शन लेने की परमिशन मिल सकती है. लेकिन इसके लिए कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना भी काफी महत्वपूर्ण है. 

Continues below advertisement

आमतौर पर एक घर के लिए एक ही एलपीजी कनेक्शन होता है. लेकिन अगर घर में मकान मालिक के अलावा किरायेदार भी रहते हैं तो नियम समझना जरूरी है. अगर घर में मकान मालिक और किरायेदार अलग-अलग परिवार के साथ रहते हैं और दोनों के किचन भी अलग है तो ऐसी स्थिति में वे अलग गैस कनेक्शन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. हां, लेकिन उन्हें कनेक्शन लेने के लिए अपनी अलग किचन और रहने की व्यवस्था के बारे में बताना पड़ेगा.

नए गैस कनेशन के लिए नियम

Continues below advertisement

अगर किरायेदार को अलग गैस कनेक्शन लेना है तो उसके लिए उसे गैस एजेंसी में ई-केवाईसी का प्रोसेस पूरा करना होगा. इसमें किरायेदार की पहचान और परिवार से जुड़ी जानकारी की जांच की जा सकती है. वहीं किरायेदार को गैस एजेंसी कनेक्शन देने से पहले भी जरूरी दस्तावेज और नियमों के मुताबिक पात्रता की जांच करेगी. इसके साथ ही गैस एजेंसी की तरफ से जो भी दस्तावेज मांगे जाते हैं, उसे जमा करना होगा. 

इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

किरायेदार को नए कनेक्शन के लिए एड्रेस प्रूफ देना पड़ सकता है. इसके लिए किरायेदार को रेंट एग्रीमेंट, बिजली बिल और दूसरे जरूरी दस्तावेज देने पड़ सकते हैं. अगर नियमों का पालन नहीं किया जाता है और एक ही किचन के लिए दो अलग कनेक्शन लिए जाते हैं तो ऐसी स्थिति में कार्रवाई की जा सकती है.

एक ही किचन में खाना बनता है?

अहम बात ये है कि अगर मकान मालिक और किरायेदार एक ही किचन में खाना बनाते हैं तो उन्हें अलग-अलग रहने के आधार पर नया गैस कनेक्शन नहीं दिया जा सकता है. ऐसी स्थिति में सबसे पहले आपको गैस एजेंसी से बात करनी चाहिए और नियमों के मुताबिक ही कोई कदम उठाना चाहिए. 

दिल्ली: यमुना में करें शानदार क्रूज सफारी, 40 मिनट के देने होंगे 500 रुपए