LPG News: क्या आपके घर PNG कनेकशन नहीं है और आप LPG का इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो आपके लिए ये खबर बेहद जरूरी है. क्योंकि अगर ये एक काम आपने अब तक नहीं करवाया तो मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन क्या है ये जरूरी काम? आइये बताते हैं.

Continues below advertisement

कौन सा जरूरी है है निपटाना?दरअसल देशभर में LPG ग्राहकों के लिए e-KYC कराना बेहद जरूरी बताया गया है. कंज्यूमर चाहे इंडेन गैस इस्तेमाल कर रहा हो, या भारत गैस या फिर HP का गैस सिलेंडर ही क्यों ना इस्तेमाल कर रहा हो, उसके लिए ग्राहकों को अपनी पहचान की ऑनलाइन पुष्टि करनी होगी. जो e-KYC के जरिए ही हो पाएगी. e-KYC की आखिरी तारीख 23 अगस्त 2023 है, यानी कि आपके पास महज एक ही दिन बाकी है.

ये भी पढ़ें: टिकट बुक करते समय बस कर दें ये सेटिंग, बिना एक्स्ट्रा पैसे दिए बदल जाएगा कोच

Continues below advertisement

घर बैठे करें e-KYCये काम वैसे तो इतना मुश्किल भी नहीं है, क्योंकि इसके लिए गैस एजेंसी के दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है. बल्कि इसे घर बैठे मोबाइल से भी किया जा सकता है. इसके लिए आपको उस एप की जरूरत होगी जिसका आप गैस कनेक्शन इस्तेमाल करते हैं. जैसे:

  • जिनके पास इंडेन का गैस कनेक्शन है वो लोग IndianOil ONE एप के जरिए e-KYC कर सकते हैं.
  • जिनके पास भारत गैस का कनेक्शन है वो लोग Hello BPCL एप के जरिए e-KYC कर सकते हैं.
  • तो वहीं जिनके पास HP गैस का कनेक्शन है वो लोग HP Pay के जरिए e-KYC खुद से कर सकते हैं.

आइये बताते हैं इन तीनों कनेक्शन का इस्तेमाल करने वाले यूजर मोबाइल से e-KYC कैसे कर सकते हैं. यहां जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस:

इंडेन गैस के कस्टमर्स ऐसे करें घर बैठे e-KYC

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में IndianOil ONE एप डाउनलोड करें.
  • इसके बाद LPG से जुड़े मोबाइल नंबर से लॉगिन या रजिस्टर करें.
  • यदि जरूरत पड़ती है तो अपनी LPG ID लिंक करें.
  • इसके बाद e-KYC या आधार ऑथेंटिकेशन का ऑप्शन चुनकर इसे सत्यापित करें.
  • इसके बाद आधार FaceRD एप खोलें, यहां बताए गए तरीके से अपना फेस स्केन करें.
  • प्रक्रिया पूरी होने के बाद e-KYC का कंफर्मेशन देखें.

भारत गैस के कस्टमर्स ऐसे करें e-KYC

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Hello BPCL एप खोलें, यदि ना हो तो डाउनलोड कर लें.
  • इसके बाद LPG से जुड़े मोबाइल नंबर से लॉगिन करें. आपके पास एरृक OTP आएगा इससे मोबाइल नंबर वेरिफाई करें.
  • इसके बाद अपना भारत गैस कनेक्शन चुनें.
  • इसके बाद एप पर ही e-KYC या आधार ऑथेंटिकेशन ऑप्शन पर जाएं.
  • आधार को वेरिफिकेशन करें, यदि जरूरत पड़े तो आधार FaceRD से फेस वेरिफिकेशन करें.
  • प्रक्रिया पूरी करके कंफर्मेशन चेक करें.

ये भी पढ़ें: क्या ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो हो गई खराब? ऐसे अपडेट करें नई फोटो

HP गैस के कस्टमर्स ऐसे करें e-KYC

  • सबसे पहले अपने स्माटफोन में HP Pay एप खोलें, यदि ना हो तो डाउनलोड करें.
  • इसके बाद LPG से जुड़े मोबाइल नंबर से लॉगिन करें.
  • अब एप में अपना HP गैस कनेक्शन चुनें.
  • e-KYC या आधार ऑथेंटिकेशन ऑप्शन को चुनें, इसके बाद आधार वेरिफिकेशन की करें.
  • यदि जरूरत पड़े तो आधार FaceRD के जरिए फेस स्केन पूरा करें. इसके बाद सबमिट कर दें.

e-KYC नहीं किया तो क्या होगा?यदि 23 अगस्त तक e-KYC नहीं किया तो इसका मतलब ये नहीं है कि LPG कनेक्शन हमेशा के लिए रद्द हो जाएगा. हालांकि e-KYC पेंडिंग रहने पर कनेक्शन अस्थायी रूप से सस्पेंड हो सकता है और वेरिफिकेशन पूरा होने तक घरेलू दर पर LPG सिलेंडर मिलने में परेशानी हो सकती है.