भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने ग्राहकों को स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा देने के लिए नई बीमा योजनाएं को सब के आगे प्रस्तुत करा हैं. इनमें LIC का न्यू कैंसर कवर (प्लान 908) भी शामिल है. यह योजना कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के समय परिवार पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करने में मदद कर सकती है.
LIC की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, यह प्लान 19 अक्टूबर साल 2026 से खरीदने के लिए उपलब्ध हो जायेगा. इसके साथ दो अन्य योजनाएं भी शुरू की जाएंगी, जो ग्राहकों की अलग-अलग वित्तीय जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई होंगी.
कैंसर का पता चलने पर मिलेगी आर्थिक मदद
LIC का न्यू कैंसर कवर एक व्यक्तिगत बीमा योजना मानी जा रही है. इसमें कैंसर की पहचान होने पर पॉलिसी में तय शर्तों के अनुसार आर्थिक लाभ दिया जाएगा. इसमें भुगतान इलाज पर हुए वास्तविक खर्च के आधार पर नहीं, बल्कि कैंसर की निर्धारित श्रेणी के अनुसार ही होगा.
अगर बीमाधारक को पॉलिसी में शामिल शुरुआती चरण के कैंसर का पता चलता है, तो लागू बीमा राशि का 25 प्रतिशत भुगतान किया जाएगा. वहीं, निर्धारित गंभीर चरण के कैंसर की पुष्टि होने पर बीमा राशि का 100 प्रतिशत दिया जाएगा.
18 से 65 साल तक के लोग ले सकेंगे पॉलिसी
LIC के इस प्लान में प्रवेश की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 65 साल है. हालांकि, पॉलिसी खरीदने से पहले कैंसर की पात्र श्रेणियों, प्रतीक्षा अवधि, प्रीमियम और अन्य नियमों की जानकारी लेना जरूरी है.
19 अक्टूबर से खरीद सकेंगे नई योजनाएं
LIC का न्यू कैंसर कवर (प्लान 908), न्यू जीवन धारा-II और हेल्थ शील्ड 19 अक्टूबर 2026 से उपलब्ध होंगे. इन योजनाओं का उद्देश्य ग्राहकों को उनकी अलग-अलग जरूरतों के अनुसार वित्तीय सुरक्षा देना है. जहां न्यू कैंसर कवर कैंसर से जुड़ी आर्थिक सुरक्षा पर केंद्रित है, वहीं दूसरी योजनाएं भी अलग-अलग वित्तीय जरूरतों को ध्यान में रखती हैं.
10 साल तक हर महीने मिलेंगे पैसे
इस योजना में गंभीर चरण के कैंसर की पहचान होने पर मासिक आय का भी प्रावधान है. बीमाधारक को लागू बीमा राशि का एक प्रतिशत हर महीने 10 साल तक दिया जाएगा. यदि इस दौरान बीमाधारक की मृत्यु हो जाती है, तो पॉलिसी की शर्तों के अनुसार यह लाभ नॉमिनी को मिल सकता है.
योजना में ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से लेवल सम एश्योर्ड या बढ़ती बीमा राशि का विकल्प चुन सकते हैं. इसके अलावा, पात्र कैंसर का पता चलने पर प्रीमियम माफ करने की सुविधा भी है. यह लाभ पॉलिसी की शर्तों के अधीन होगा.
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से खरीदने का विकल्प
ग्राहक इन योजनाओं को LIC के अधिकृत एजेंट, कॉरपोरेट एजेंट, बीमा ब्रोकर और बीमा विपणन कंपनियों के माध्यम से खरीद सकेंगे. पॉलिसी लेने से पहले उसके सभी नियमों और शर्तों को एकदम ध्यान से पढ़ें. खासकर यह समझना बेहद जरूरी है कि किन प्रकार के कैंसर पर लाभ मिलेगा, भुगतान कब किया जाएगा और प्रीमियम माफी किन परिस्थितियों में लागू होगी. इससे अपनी जरूरत के हिसाब से सही बीमा योजना चुनने में मदद मिलेगी.
यह भी पढ़ें- LPG सब्सिडी और बॉयोमीट्रिक के नियम बदलेंगे? हाई कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस
यह भी देखें-
