IRCTC Refund News: अगर भी आप ट्रेन से सफर करते हैं और IRCTC की वेबसाइट या ऐप के जरिए टिकट बुक करते हैं, तो ऐसे में कई बार पेमेंट कट जाने के बावजूद भी टिकट बुक नहीं हो पाती. ऐसे में मौके पर अक्सर लोग परेशान हो जाते हैं कि अब उनका पैसा वापस आयेगा या नहीं. हालांकि यह परेशानी अक्सर नेटवर्क प्रॉब्लम या सर्वर डाउन के कारण होती है. अगर आपके साथ भी यह परेशानी पेश आती है कि पेमेंट होने के बाद भी टिकट बुक नहीं हुई है, तो ऐसी स्थिति में फेल्ड ट्रांजैक्शन का पैसा रिफंड प्रोसेस के तहत वापस आ सकता है.
हालांकि, पैसा कब और किस तरह वापस आएगा, यह आपके पेमेंट करने के तरीके और बैंक के प्रोसेस पर डिपेंड करता है. इसलिए टिकट बुक न होने पर दोबारा पेमेंट करने से पहले आप एक बार अपनी ट्रांजैक्शन का स्टेटस जरूर चेक कर लें.
कब वापस मिलता है पैसा?
अगर आपका पेमेंट हो गया है और टिकट बुक नहीं हुई, तो ऐसे में फेल्ड ट्रांजैक्शन की रिफंड प्रक्रिया शुरू हो जाती है. हालांकि, यह पैसा आमतौर पर उसी बैंक खाते, UPI या अन्य पेमेंट सोर्स में वापस भेजा जाता है, जिससे आपने पेमेंट किया गया था. वहीं, बैंक या पेमेंट सिस्टम की प्रक्रिया के कारण रिफंड आने में कुछ कार्यदिवस लग सकते हैं. इसलिए अगर आपका रिफंड तुरंत पैसा दिखाई न दें, तो घबराने की जरूरत नहीं है.
नोटिस के बाद भी नहीं लिया पीएनजी कनेक्शन तो बंद होगी LPG सप्लाई
रिफंड का स्टेटस कैसे चेक करें?
- IRCTC की वेबसाइट या ऐप में लॉगिन करें.
- अपने बुकिंग और ट्रांजैक्शन से जुड़े रिकॉर्ड को चेक करें.
- फेल्ड ट्रांजैक्शन या रिफंड से संबंधित जानकारी की जांच करें.
- वहां उपलब्ध ट्रांजैक्शन डिटेल को अपने पास संभालकर रखें.
- वहीं, अगर बैंक खाते में पैसा आने में ज्यादा देरी हो रही है, तो इन सभी जानकारी के आधार पर आप बैंक या IRCTC से संपर्क करें.
पैसा वापस न आए तो क्या करें?
अगर 7 दिनों के बाद भी आपका रिफंड पैसा वापस नहीं मिलता है, तो पहले अपने बैंक स्टेटमेंट और IRCTC ट्रांजैक्शन डिटेल को अच्छी तरह चेक करें. इसके बाद IRCTC के आधिकारिक ईमेल आईडी etickets@irctc.co.in पर शिकायत दर्ज करें. हालांकि, शिकायत करते समय ट्रांजैक्शन ID, भुगतान की तारीख और अन्य जरूरी जानकारी अपने पास रखें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी न हो. इसके अलावा आप रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर भी कॉल करके इसकी शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
Fake TTE Alert: ट्रेन में फर्जी टीटीई और TC से रहें सावधान, ऐसे करें पहचान
