अगर आप भी इस साल चार धाम यात्रा करने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. IRCTC ने अपने आधिकारिक प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए चार धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक खास टूर पैकेज को पेश किया है. इस टूर पैकेज के जरिए यात्रियों को केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के दर्शन भी कराए जाएंगे. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि यात्रा के दौरान आने-जाने के साथ ठहरने और खाने जैसी सुविधाएं भी इस पैकेज में शामिल किए गए हैं. ऐसे में आपको बिना किसी अलग-अलग व्यवस्थाओं की चिंता किए पैकेज के तहत यात्रा करने का मौका मिलेगा. आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से...

Continues below advertisement

कब से शुरू होगी चार धाम यात्रा?

IRCTC के इस धार्मिक टूर पैकेज के मुताबिक यात्रा की शुरुआत 14 सितंबर 2026 को तिरुवनंतपुरम (Trivandrum) से होगी. हालांकि, यह पूरा टूर 12 रात और 13 दिन का होगा और सफर भी फ्लाइट के जरिए कराया जाएगा. 

Continues below advertisement
  • पैकेज कोड: SEA27
  • यात्रा की शुरुआत: 14 सितंबर 2026
  • यात्रा की अवधि: 12 रात/13 दिन
  • यात्रा का माध्यम: Flight Tour
  • शुरुआती कीमत: 68,500 प्रति व्यक्ति
  • यात्रा की शुरुआत: तिरुवनंतपुरम (Trivandrum)

Solar Panel: सिर्फ 999 रुपये में छत पर लगेगा सोलर पैनल, टाटा पावर की नई स्कीम

पैकेज में कौन-कौन से धाम शामिल हैं?

इस टूर पैकेज के तहत सफर कर रहे यात्रियों को उत्तराखंड के चार प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन कराए जाएंगे.

  • केदारनाथ
  • बद्रीनाथ
  • यमुनोत्री
  • गंगोत्री

कितना होगा चार धाम यात्रा का खर्च?

IRCTC के पोस्ट के मुताबिक, इस चार धाम यात्रा पैकेज की शुरुआती कीमत 68,500 रुपये प्रति व्यक्ति है. हालांकि, इस पोस्टर पर पैकेज की कीमत के साथ कुछ शर्तें भी लागू की गई है. इसलिए जरूरी है कि  बुकिंग करने से पहले आप यह जरूर चेक कर लें कि पैकेज की कीमत में कौन-कौन सी सुविधाएं शामिल हैं और किन चीजों के लिए अलग से पेमेंट करना होगा.

कैसे कर सकते हैं पैकेज की बुकिंग?

इस चार धाम यात्रा पैकेज की बुकिंग आप IRCTC Tourism की वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं. ध्यान रखें कि बुकिंग से पहले आप अपनी यात्रा की तारीख, पैकेज में शामिल सुविधाएं, होटल, भोजन और कीमत की पूरी जानकारी के बारे में जरूर चेक करें, ताकि बाद में आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

नौकरी छोड़ने के बाद कब बंद होता है PF पर ब्याज? EPFO ने समझाए नियम