आज कल लोग बिजली बिल से राहत पाने के लिए अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगवा रहे हैं, लेकिन कई लोग ये नहीं जानते हैं कि सोलर पैनल लगवाने हर घर के लिए फायदेमंद नहीं है. क्योंकि सोलर पैनल लगवाने से पहले ही कुछ जरूरी चीजों का खास ध्यान देना चाहिए. अगर ध्यान न दिया जाए तो आपका सोलर पैनल लगवाना फायदेमंद साबित नहीं होगा. ऐसे में अगर आपका भी प्लान है सोलर पैनल लगवाने का तो पहले ये जान लें कि आपके घर के लिए सोलर पैनल लगवाना फायदेमंद होगा भी या नहीं?

Continues below advertisement

घर का बिजली बिल भी देखें

अगर आपके घर का बिजली बिल ज्यादा नहीं आता है तो सोलर पैनल लगवाना फायदेमंद साबित नहीं होगा. इसलिए अगर सोलर पैनल लगवाना है तो पहले ये देखें कि आपके घर में बिजली की खपत कितनी है और बिजली बिल हर महीने कितना आता है?

Continues below advertisement

ज्यादा धूप में ही बनाते हैं बिजली?

बड़ी संख्या में लोगों को लगता है कि छत पर धूप जितनी ज्यादा तेज होगी, उतनी ही ज्यादा सोलर पैनल बिजली बनाएगा. लेकिन कम ही लोग इस बारे में जानते हैं कि अगर गर्मी काफी ज्यादा है तो पैनल की बिजली बनाने की क्षमता घट सकती है. वहीं कुछ जगहों पर वोल्टेज कम होने की वजह से भी सोलर इन्वर्टर बंद भी हो सकता है. इसलिए इसे लगवाने से पहले इन बातों के बारे में पता होना चाहिए. 

छत पर आती है धूप?

सोलर पैनल बिजली जनरेट करने के लिए धूप की मदद लेते हैं. ऐसे में अगर आपके घर की छत पर पर्याप्त धूप आती ही नहीं है तो सोलर पैनल लगवाने से आपको फायदा नहीं होगा और वहीं अगर धूप कम आती है और केवल सोलर पैनल के कुछ ही हिस्से पर धूप पहुंचती है तो इससे भी सोलर पैनल सही तरीके से काम नहीं कर पाएगा. इसलिए सोलर पैनल को ऐसी जगह लगाया जाता है जहां पर अच्छी-खासी धूप आती हो. 

घर की शिफ्टिंग करनी है तो क्या करें?

अगर आप किराए पर रहते हैं या फिर घर शिफ्ट करने वाले हैं तो सोलर पैनल लगवाने से पहले ध्यान दें कि सोलर पैनल लगवाने में काफी खर्चा होता है. ऐसे में अगर आप मकान बदलने वाले हैं तो आपके लिए सोलर पैनल लगवाना ज्यादा फायदेमंद नहीं होगा. क्योंकि सोलर पैनल को उखाड़कर दोबारा कहीं लगवाना आपके लिए महंगा साबित हो सकता है. 

पुरानी छत है तो क्या करें?

अगर आपकी छत काफी पुरानी है या फिर उसपर सीलन, पानी रिसने जैसी दिक्कतें हैं तो सोलर पैनल लगवाने से पहले उसकी हालत की जांच करवानी चाहिए. वहीं अगर आने-वाले दिनों में आप अपनी छत पर मरम्मत कार्य करवाने वाले हैं तो सोलर पैनल लगवाने का फैसला सोच समझकर लें. 

कैंसर मरीज की मौत के बाद भी पैसे दबाकर बैठा था अस्पताल, कोर्ट ने सिखाया सबक