Train Ticket: भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बेहतर सुविधा देने और डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए नई पहल शुरू की है. इस पहल के तहत RailOne ऐप से बुक किए गए अनारक्षित टिकटों पर 3 प्रतिशत की छूट दी जा रही है. जानकारी के अनुसार यह छूट 14 जुलाई 2026 तक लागू रहने वाली है. यह छूट केवल उन्हीं टिकटों पर मिलेगी, जिनका भुगतान डिजिटल तरीकों से किया जाएगा.

Continues below advertisement

इस फैसले से खास तौर पर उन लोगों को फायदा होने की उम्मीद है, जो रोजाना छोटी दूरी की यात्रा के लिए अनारक्षित टिकट लेते हैं. रोज यात्रा करने वालों को इस कदम से आर्थिक लाभ मिलेगा. आइए जानते हैं, रेलवे की इस नई सुविधा के बारे में.

डिजिटल पेमेंट करने पर ही मिलेगी छूट

Continues below advertisement

भारतीय रेलवे के अनुसार 3 फीसदी की यह छूट सिर्फ उन्हीं टिकटों पर लागू होगी, जिन्हें RailOne प्लेटफॉर्म पर UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग जैसे डिजिटल माध्यमों से बुक किया जाएगा.

इस कदम के पीछे रेलवे का उद्देश्य कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देना है. रेलवे का मानना है कि इससे यात्रियों को पहले से ज्यादा सुविधा मिलेगी और वे बड़ी आसानी से रेल टिकट बुक कर पाएंगे. 

रोज यात्रा करने वालों को होगा ज्यादा लाभ

पहली नजर में 3 प्रतिशत की छूट बहुत छोटी लग सकती है. हालांकि, जो व्यक्ति लगातार ट्रेन जर्नी करते हैं, उनके लिए मंथली तौर पर एक अच्छी-खासी बचत हो सकती है. खासतौर पर जो यात्री हफ्ते में पांच से छह दिन यात्रा करते हैं, उन्हें समय के साथ अच्छी-खासी बचत नजर आ सकती है. 

रेलवे के इस कदम से रोजाना का सफर थोड़ा सस्ता हो जाएगा. इसके साथ ही यह पहल डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने में भी मदद होगी. 

एक प्लेटफॉर्म पर सभी रेलवे सुविधाएं

RailOne ऐप को इस तरह बनाया गया है कि यात्रियों को रेलवे से जुड़ी कई सेवाएं एक ही जगह पर मिल सकें. इसके जरिए अलग-अलग ऐप या प्लेटफॉर्म पर जाने की जरूरत कम हो जाती है. सभी सुविधाएं एक ही इंटरफेस पर आसानी से इस्तेमाल की जा सकती हैं. जिससे यात्रा से जुड़ा काम और भी सरल हो जाता है.

यह भी पढ़ें:

ऊर्जा सप्लाई ठप, आसमान छू रही कीमतें... होर्मुज पर ट्रंप की नाकाबंदी से भड़की आग, उल्टा पड़ा दांव