Indian Railways: ट्रेन से सफर के दौरान अक्सर यात्री घर से तरह-तरह का खाना बनाकर ले जाते हैं, क्योंकि सफर के दौरान खाने का जो मजा है वो कहीं नहीं है. लेकिन घर के खाने के बाद भी कई यात्री ट्रेन का खाना ऑर्डर कर देते हैं. ट्रेन में मिलने वाले खाने में काफी शिकायतें सुनने को मिलती है. अगर आपको ट्रेन में परोसे गए खाने में किसी भी तरह की गंदगी जैसे मच्छर, कीड़ा, बाल या क्वालिटी में कोई खराबी मिलती है तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं और साथ ही जरूरत पड़ने पर रिफंड और कार्रवाई तक की मांग कर सकते हैं.
ट्रेन में मौजूद स्टाफ को बताए
खराब खाना मिलने पर आप ट्रेन स्टाफ को भी शिकायत कर सकते हैं. आप TTE को इसकी जानकारी दे सकते हैं. साथ ही कोच अटेंडेंट और कैटरिंग स्टाफ से भी शिकायत कर सकते हैं.
LPG कनेक्शन लेना हो या नया सिम, एक नहीं कई काम करता है पासपोर्ट, अभी समझ लें इसके सारे फायदे
हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल
खराब खाना मिलने पर आप तुरंत रेल मदद हेल्पलाइन 139 पर कॉल कर सकते हैं. इसके साथ ही आप रेल मदद ऐप और वेबसाइट पर भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. इसके अलावा आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खराब खाने की फोटो के साथ रेलवे के आधिकारिक एक्स हैंडल पर जाकर ट्वीट कर सकते हैं.
इन बातों का खास ध्यान रखें
अगर आपको खाने में किसी भी तरह की गंदगी मिलती है तो आप सबसे पहले उसका एक फोटो खींच लें. इसके अलावा आप वीडियो भी बना सकते हैं, ताकि जब आप खाने की शिकायत करें तो प्रूफ के तौर पर आपके पास फोटो और वीडियो हो. यह आपके काफी काम आ सकता हे.
क्या रिफंड मिलेगा या नहीं?
अगर खाना की क्वालिटी खराब है तो IRCTC ई-कैटरिंग से ऑर्डर किए गए खाने पर पूरा रिफंड मिल सकता है. साथ ही संबंधित कैटरिंग कंपनी पर जुर्माना तक लगाया जा सकता है.
1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना दोगुना महंगा, कितने पेज के लिए कितनी लगेगी फीस, नए रेट जान लें
खाना लेते समय इन बातों का रखें ध्यान
- जब भी खाना लें तो IRCTC ऐप, वेबसाइट या पैंट्री सफर से ही खाना लें.
- साथ ही ट्रेन में आने-जाने वाले वेंडर से खाना लेने से बचें.
- खाना लेते समय देखें कि खाना सीलबंद है या नहीं.
- खुला खाना लेने से बचें.
- पैकेट पर लिखी मैन्युफैक्चरिंग डेट जरूर देखें.
- खाने की ताजगी जांचने के लिए गंध और गर्माहट पर गौर करें.
- खाना लेते समय बिल जरूर लें, ताकि अगर किसी तरह की कोई दिक्कत आए तो आपके पास बिल हो.
