Indian Railways Ticket Booking: भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है. हर दिन करोड़ों लोग ट्रेन से सफर करते हैं और अपनी मंजिल तक पहुंचते हैं. आज के इस डिजिटल युग में टिकट बुक करना काफी आसान हो गया है लोग अब अपने मोबाइल से घर बैठे ही टिकट बुक कर लेते हैं.

Continues below advertisement

कई मोबाइल ऐप्स है जो ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग की सुविधा देते हैं और इनके इस्तेमाल से लोग आसानी से टिकट बुक कर लेते हैं, लेकिन इन प्लेटफॉर्म्स पर टिकट बुक करने के दौरान अक्सर ज्यादा पैसे देने पड़ते हैं जैसे....

  • कन्वीनियंस फीस
  • एजेंट सर्विस चार्ज
  • पेमेंट गेटवे चार्ज
  • इन एक्स्ट्रा चार्ज की वजह से टिकट की कुल कीमत बढ़ जाती है.

सस्ती टिकट बुक करने का आसान तरीका

Continues below advertisement

अगर आप भी ट्रेन टिकट पर पैसे बचाने चाहते हैं तो सबसे अच्छा तरीका है कि आप IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करें. यह भारतीय रेलवे की आधिकारिक सेवा है, इसलिए यहां टिकट बुक करने पर एक्स्ट्रा एजेंट चार्ज नहीं लगता है. वहीं अगर आप प्राइवेट ऐप्स के जरिए टिकट बुक करते हैं तो अलग-अलग तरह के चार्ज जुड़ जाते हैं, जिसके कारण टिकट महंगा हो जाता है, लेकिन IRCTC से टिकट बुक करने पर आप अच्छी-खाची बचत कर सकते हैं. 

टिकट बुकिंग में ऐसे करें बचत

यह जरूर है कि ऑनलाइन टिकट बुकिंग ने यात्रा को आसान बना दिया है, लेकिन यह जानना भी जरूरी है कि सही प्लेटफॉर्म कौन-सा है और कहां टिकट बुक करके हम अपने पैसे बचा सकते हैं. इसलिए अगली बार टिकट बुक करते समय ध्यान रखें और IRCTC का ही इस्तेमाल करके टिकट बुक करें.

यह भी पढ़ें -

Train News: ट्रेन पकड़ने से पहले चेक करें नया टाइम-टेबल, ब्लॉक के कारण कई रेल हुईं लेट, देखें लिस्ट

50 हजार रुपए दे रही सरकार, क्या है इस योजना का नाम, किसको मिलेगा लाभ, कैसे करें अप्लाई?