Train Cancelled: ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो यह खबर आपके काम की है. जून और जुलाई में गोंडा-बुढ़वल और गोंडा-गोंडा कचहरी रेलखंड पर ब्लॉक के चलते रेलवे संचालन प्रभावित रहेगा. बरेली होकर गुजरने वाली तीन ट्रे्नों को रद्द कर दिया गया है, जबकि 32 ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं. इसके साथ ही इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनों को करीब चार घंटे की देरी से चलाया जाएगा. पूर्वोत्तर रेलवे ने इसकी आधिकारिक सूचना जारी कर दी है.
कौन सी ट्रेनें रहेंगी रद्द?
रेलवे ने कुछ ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों पर पूरी तरह रद्द कर दिया है जैसे...
- 6 जुलाई - 15133 छपरा-आनंद विहार एक्सप्रेस
- 8 जुलाई-15134 आनंद विहार-छपरा एक्सप्रेस
- 10 और 11 जुलाई-14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस
- 8 और 9 जुलाई- 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस
तत्काल टिकट के लिए कौन सा ऐप बेहतर, IRCTC या Rail One? जानिए
इन ट्रेनों के बदले गए रूट
काफी ट्रेनों को डायवर्ट कर नए रास्ते से चलाया जाएगा. इनमें प्रमुख हैं जैसे...
- 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस (8-9 जून, 4 और 9 जुलाई)
- 15136 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस ( 27 जून )
- 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस ( 8 जून, 9 जुलाई)
- 22423 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस (29 जून)
- 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (28 जून, 8 जुलाई)
- 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष ट्रेन (29 जून, 6 और 10 जुलाई)
- 14010 आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस (1, 4, 6, 8 जुलाई)
- 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस (29 जून, 6 जुलाई)
- 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस (30 जून)
- 15530 आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस (2 जुलाई)
- 15622 आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस (3 जुलाई)
- 14692 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस (3 जुलाई)
- 12587 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस (6 जुलाई)
- 15655 कामाख्या-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस (5 जुलाई)
- 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष ट्रेन (6 और 10 जुलाई)
- 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस (9 जुलाई)
- 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस (6 जुलाई)
- 12571 गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस (8 और 10 जुलाई)
- 12572 आनंद विहार-गोरखपुर एक्सप्रेस (9 जुलाई)
- 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष ट्रेन (8 और 10 जुलाई)
- 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस (8 और 9 जुलाई)
- 15005 गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस (8 जुलाई)
- 15652 जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस
- 12596 आनंद विहार-गोरखपुर एक्सप्रेस
- 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस
- 12555 गोरखपुर-बठिंडा एक्सप्रेस (9 जुलाई)
- 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष ट्रेन (8 और 9 जुलाई)
- 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस (9 जुलाई)
- 15273 रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस (7 और 10 जुलाई)
- 15274 आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस (8 और 11 जुलाई)
ध्यान दें, इन ट्रेनों को रोजा-सीतापुर-बुढ़वल-गोंडा-मनकापुर के बजाय रोजा-लखनऊ-बाराबंकी-अयोध्या-मनकापुर मार्ग से चलाया जाएगा.
देरी से चलेंगी ये ट्रेने
कुछ ट्रेनों को करीब चार घंटे की देरी से चलाया जाएगा.
- 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस- 9 जुलाई
- 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस- 8 जुलाई
- 12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस
- 12595 गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस-9 जुलाई
- 22423 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस- 6 जुलाई
- 12587 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस- 29 जून
रेलवे ने यात्रियों से की अपील
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेट्स चेक कर लें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी न हो. इसके लिए आप रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके भी जानकारी ले सकते हैं.
ट्रेन से दिल्ली आ रहे हैं बुजुर्ग माता-पिता? बिना सीढ़ियां चढ़े पहुंचेंगे स्टेशन के बाहर
