✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

व्हाट्सऐप से कैसे बुक कर सकते हैं LPG सिलेंडर? लंबी लाइन से बचा लेगा यह तरीका

Advertisement
कविता गाडरी   |  18 Mar 2026 09:10 AM (IST)

गैस की उपलब्धता को संतुलित रखने और जमाखोरी रोकने के लिए सरकार ने एलपीजी बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. अब उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर बुक करने के बाद अगले रिफिल के लिए ज्यादा इंतजार करना होगा.

व्हाट्सऐप से कैसे बुक कर सकते हैं LPG सिलेंडर? लंबी लाइन से बचा लेगा यह तरीका

व्हाट्सएप से LPG बुकिंग

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और तेल-गैस सप्लाई को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच देश में एलपीजी सिलेंडर को लेकर भी चिंता बढ़ गई है. खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जैसे अहम समुद्री मार्ग पर असर की खबरों के बाद कई जगह पर लोगों ने पहले से ही सिलेंडर बुक करना शुरू कर दिया है. हालांकि सरकार लगातार साफ कर रही है कि देश में एलपीजी सप्लाई पर नजर रखी जा रही है और किसी तरह की कमी की स्थिति नहीं है. लेकिन बढ़ती डिमांड के चलते बुकिंग सिस्टम पर दबाव जरूर देखने को मिल रहा है.

Continues below advertisement

कई शहरों में लोग एजेंसियों पर लाइन लगाकर सिलेंडर बुक करा रहे हैं. वहीं फोन से बुकिंग करने पर नंबर बिजी आने या कॉल कनेक्ट न होने की शिकायत भी सामने आई है. ऐसे में अब व्हाट्सएप और दूसरे डिजिटल तरीकों से गैस सिलेंडर बुक करना लोगों के लिए आसान ऑप्शन बन रहा है. ऐसे में चलिए आज हम भी आपको बताते हैं कि आप एलपीजी सिलेंडर व्हाट्सएप से कैसे बुक कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-PNG कनेक्शन लेने के बाद कैसे सरेंडर होगा LPG सिलेंडर, यहां देखें पूरा प्रोसेस?

Continues below advertisement

बदल गए बुकिंग के नियम

गैस की उपलब्धता को संतुलित रखने और जमाखोरी रोकने के लिए सरकार ने एलपीजी बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. अब उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर बुक करने के बाद अगले रिफिल के लिए ज्यादा इंतजार करना होगा. शहरी क्षेत्र में जहां पहले 21 दिन का गेप था उसे बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया. वहीं ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए यह समय 45 दिन किया गया है. इस नियम को लागू करने के लिए तेल कंपनियों ने अपने सिस्टम भी अपडेट कर दिए हैं, जिससे समय से पहले बुकिंग एक्सेप्ट नहीं की जाएगी.

व्हाट्सएप से मिनटों में ऐसे करें बुकिंग

बदलते समय के साथ गैस कंपनी ने व्हाट्सएप के जरिए सिलेंडर बुकिंग की सुविधा शुरू की है, जिससे उपभोक्ताओं को एजेंसी या फोन कॉल पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है. इसके लिए सबसे पहले अपनी गैस कंपनी का व्हाट्सएप नंबर मोबाइल में सेव करना होता है. इसके बाद उस नंबर से बुक या रिफिल जैसा मैसेज भेजना होता है,जिस नंबर से आपका गैस कनेक्शन रजिस्टर्ड है. इसमें इंडेन के ग्राहक 7588888824 नंबर पर REFILL भेज सकते हैं. वहीं भारत गैस के लिए 1800224344 नंबर पर Hi या Book लिखकर भेजना होगा. जबकि एचपी ग्राहक 9222201122 नंबर पर Hi भेजकर प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं. मैसेज भेजने के बाद आगे की प्रक्रिया की जानकारी मिलती है और कुछ ही मिनटों में सिलेंडर बुकिंग कंफर्म हो जाती है.

एसएमएस, कॉल और मिस्ड कॉल भी है ऑप्शन

जिन लोगों के पास इंटरनेट के सुविधा नहीं है, उनके लिए एसएमएस और कॉल के जरिए भी बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है. इंडेन के लिए 7718955555 नंबर पर REFILL एसएमएस भेजा जा सकता है या आईवीआरएस का इस्तेमाल किया जा सकता है. वहीं भारत गैस के लिए 7715012345 या 7718012345 नंबर पर LPG मैसेज भेजा जा सकता है. एचपी गैस के लिए भी रजिस्टर नंबर से कॉल या मिस्ड कॉल के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है.

ये भी पढ़ें-सिलेंडर खत्म तो महज 200 रुपये में बन जाएगा खाना बनाने का जुगाड़, बड़े काम की है यह चीज

Published at: 18 Mar 2026 09:10 AM (IST)
Tags:LPG booking via WhatsApphow to book gas cylinder onlineWhatsApp LPG refill booking
  • हिंदी न्यूज़
  • यूटिलिटी
  • व्हाट्सऐप से कैसे बुक कर सकते हैं LPG सिलेंडर? लंबी लाइन से बचा लेगा यह तरीका
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.