एक्सप्लोरर

लाखों कमाने वाले भी इस्तेमाल कर रहे राशन कार्ड, जानें इनसे वसूली कैसे करेगी सरकार?

सरकार ने अपात्र परिवारों से सख्ती से राशन कार्ड वापसी की प्रक्रिया शुरू कर दी है. जिन लोगों ने फर्जी तरीके से सस्ते अनाज का लाभ लिया उनसे अब वसूली होगी.

भारत में गरीबी रेखा से नीचे जीवन गुजारने वाले करोड़ों लोगों के लिए सरकार सस्ती दरों पर अनाज उपलब्ध कराती है. इसके लिए नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत गरीब परिवारों को राशन कार्ड जारी किए जाते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी इस योजना का फायदा उठा रहे हैं जो पात्रता की श्रेणी में आते ही नहीं. इनमें कई ऐसे परिवार भी शामिल है जिनकी सालाना आय लाखों में है. फिर भी वह सस्ते और मुफ्त राशन का लाभ उठा रहे हैं. अब सरकार ने ऐसे फर्जी लाभकारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. 

सरकार का सख्त रुख 

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से साफ किया गया है कि जो लोग अपात्र होने के बावजूद राशन कार्ड का उपयोग कर रहे हैं उनसे अब वसूली की जाएगी. सरकार ने गिव अप अभियान चला कर लोगों से अपील की है कि जो परिवार पात्रता की शर्तें पूरी नहीं करते वह स्वेच्छा से राशन कार्ड सरेंडर कर दें. तय समय सीमा के बाद जिनके कार्ड फर्जी पाए जाएंगे उनसे कड़ा हर्जाना भी वसूल जाएगा. 

कैसे होगी वसूली 

प्रशासन की ओर से साफ किया गया है कि अपात्र पाए जाने वाले परिवारों से उतने किलो राशन की कीमत वसूली जाएगी जितना उन्होंने अब तक लिया है. उदाहरण के लिए अगर किसी परिवार ने 100 किलो गेहूं, चावल या चीनी उठाई है तो उसकी वसूली 27 रुपए प्रति किलो के हिसाब से की जाएगी. यानी जितना लाभ लिया गया है उतना ही पैसा सरकार को लौटाना पड़ेगा.  इसके साथ ही भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई का भी प्रावधान है. 

कौन नहीं है पात्र 

सरकार ने शहरी और ग्रामीण इलाकों के लिए राशन का लाभ उठाने के ल‍िए अलग-अलग पात्रता तय की है. 

  • शहरी क्षेत्र-जिन परिवारों की सालाना आय एक लाख रुपए से ज्यादा है. जिनके पास पक्के मकान, चार पहिया वाहन, एक फ्रिज या बड़ा जनरेटर है उन्हें इसका पात्र नहीं माना जाएगा. 
  • ग्रामीण क्षेत्र- जिनके पास 5 एकड़ से ज्यादा कृषि योग्य जमीन है, ट्रैक्टर या हार्वेस्टर जैसे वाहन है या परिवार की सालाना आय 2 लाख से ज्यादा है वे भी योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं. 

सरकार की चेतावनी 

अगर अपात्र लोगों ने समय पर अपना राशन कार्ड सेरेंडर नहीं किया तो न सिर्फ उनसे वसूली की जाएगी बल्कि उनका कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा और जुर्माना भी लगेगा. गंभीर मामलों में जेल तक की सजा हो सकती है. 

लोगों से अपील 

सरकार की मंशा साफ है की योजना का लाभ सिर्फ उन तक पहुंचे जिन्हें इसकी जरूरत है. ऐसे में जिन परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत है और जो पात्रता की शर्तें पूरी नहीं करते उन्हें खुद ही राशन कार्ड सरेंडर कर देना चाहिए. वरना बाद में भारी भरकम वसूली और कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें-अरविंद केजरीवाल से लेकर रेखा गुप्ता तक, जानें दिल्ली में किन-किन नेताओं पर हो चुके हमले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर पर कितने गैस सिलेंडर भरवा कर रख सकते हैं आप, जमाखोरी पर कितनी मिलती है सजा?
घर पर कितने गैस सिलेंडर भरवा कर रख सकते हैं आप, जमाखोरी पर कितनी मिलती है सजा?
लाडली बहनों के खाते में आने वाले हैं 1500 रुपये, महिलाएं घर बैठे ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
लाडली बहनों के खाते में आने वाले हैं 1500 रुपये, महिलाएं घर बैठे ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
PM Kisan Nidhi Live: पीएम मोदी ने जारी की किसान निधि की 22वीं किस्त, फटाफट करें चेक
पीएम मोदी ने जारी की किसान निधि की 22वीं किस्त, फटाफट करें चेक
Indane का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, ये हेल्पलाइन नंबर आएंगे आपके काम
Indane का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, ये हेल्पलाइन नंबर आएंगे आपके काम

वीडियोज

Bollywood News: धुरंधर 2 का पहला गाना रिलीज, डायरेक्टर आदित्य धन के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी का बड़ा बयान
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', PM मोदी का बड़ा बयान
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Severe Aplastic Anemia: सीवियर एप्लास्टिक एनीमिया छीन लेता सांसें, जानें स्टेम सेल डोनर ने कैसे बचाई लड़के की जान?
सीवियर एप्लास्टिक एनीमिया छीन लेता सांसें, जानें स्टेम सेल डोनर ने कैसे बचाई लड़के की जान?
यूपी में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर निकली भर्ती;आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू
यूपी में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर निकली भर्ती;आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू
Embed widget