Cheapest Flight Tickets This Week: अगर आप इस हफ्ते फ्लाइट से सफर करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. सोमवार को इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट ने कई रूट्स पर सस्ते टिकट ऑफर किए हैं. खास बात ये है कि देश के सबसे बिजी रूट्स पर भी अभी काफी किफायती किराए मिल रहे हैं. टिकट की कीमतें लगातार बदलती रहती हैं, लेकिन फिलहाल इन रूट्स पर सबसे कम किराए देखने को मिल रहे हैं. यहां से आप अलग- अलग रूट्स के फ्लाइट रूट्स के बारे में डिटेल में जान सकते हैं और इससे आपको पता चल जाएगा कि आपको किस समय पर और कहां के लिए फ्लाइट सबसे सस्ती मिलने वाली है. 

Continues below advertisement

यहां से सस्ती फ्लाइट, समय और टिकट की कीमत की तुलना करें- 

रूट फ्लाइट का नामटिकट की कीमतसमय फ्लाइट का नामटिकट की कीमतसमय फ्लाइट का नामटिकट की कीमतसमयदिन
दिल्ली-मुंबईइंडिगो 603300:15 AMअकासा एयर640006:55 AMस्पाइसजेट707007:00 PMशनिवार
दिल्ली-हैदराबादइंडिगो 624711:00 AMएयर इंडिया672002:00 PMस्पाइसजेट772602:10 PMशुक्रवार
दिल्ली-पूणेइंडिगो 653300:15 AMएयर इंडिया एक्सप्रेस7738 04:40 AMएयर इंडिया779004:45 AMशनिवार
दिल्ली-कोलकाताइंडिगो 633805:20 PMअकासा एयर626305:55 AMएयर इंडिया7,07002:30 AMबुधवार
बैंगलुरू-दिल्लीइंडिगो 935003:10 PMअकासा एयर902601:05 PMस्पाइसजेट1031006:00 AMशनिवार
बैंगलुरू-मुंबईइंडिगो 601106:25 AMअकासा एयर563206:00 AMस्पाइसजेट581500:45 AMरविवार
बैंगलुरू-कोलकाताइंडिगो 652505:15 PMएयर इंडिया एक्सप्रेस708106:55 PMस्पाइसजेट1080911:40 PMसोमवार
अहमदाबाद-दिल्लीइंडिगो 491909:50 PMएयर इंडिया एक्सप्रेस441809:00 AMएयर इंडिया507003:05 PMबुधवार
चेन्नई-दिल्लीइंडिगो 818109:50 PMएयर इंडिया एक्सप्रेस857810:05 PMएयर इंडिया939208:10 PMगुरुवार
हैदराबाद-मुंबईइंडिगो 512312:05 PMएयर इंडिया एक्सप्रेस548700:05 AMस्पाइसजेट582507:25 AMबुधवार

बारिश, सर्दी या गर्मी... किस मौसम में सबसे ज्यादा बिजली बनाता है सोलर पैनल? जानें सच

Continues below advertisement

कौन दे रहा है ऑफर?

इंडिगो कई रूट्स पर लो फेयर कैलेंडर ऑफर चला रही है. इसके अलावा एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी प्रोमो कोड के जरिए चुनिंदा फ्लाइट्स पर डिस्काउंट दे रही है और स्पाइसजेट की फ्लैश सेल में कुछ रूट्स पर कम किराया मिल रहा है.

टिकट बुक करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • सुबह जल्दी और देर रात की फ्लाइट्स अक्सर सस्ती होती हैं
  • वीकेंड के मुकाबले मंगलवार और बुधवार को किराया कम रहता है
  • आखिरी समय तक इंतजार करने पर टिकट महंगे हो सकते हैं

अगर इस हफ्ते ट्रैवल का प्लान है, तो जल्दी बुकिंग करना फायदे का सौदा हो सकता है.

EPFO का बड़ा अपडेट: आपके खाते में इस दिन ट्रांसफर होगा पीएफ का ब्याज, ऐसे करें चेक