Cheapest Flight Tickets This Week: अगर आप जुलाई के दूसरे हफ्ते में कहीं घूमने या किसी काम से बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो टिकट बुक करने से पहले ये खबर पढ़ लें. हर हफ्ते की तरह इस बार भी कई घरेलू रूट्स पर फ्लाइट टिकट के किराए में बदलाव देखने को मिल रहा है. कुछ शहरों के लिए टिकट काफी सस्ते मिल रहे हैं, जबकि कुछ रूट्स पर किराया बढ़ा हुआ है.

Continues below advertisement

अगर आपकी यात्रा 6 जुलाई से 12 जुलाई 2026 के बीच है तो पहले अलग-अलग एयरलाइंस और ट्रैवल प्लेटफॉर्म पर किराए की तुलना जरूर कर लें. सही समय पर बुकिंग करने से आप अच्छी-खासी बचत कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि इस हफ्ते किन रूट्स पर सबसे सस्ते फ्लाइट टिकट मिल रहे हैं और कहां का सफर आपकी जेब पर कम बोझ डालेगा.

इस्तीफा देने के बाद कॉर्पोरेट पॉलिसी का क्या होता है? इसे चालू रखने के भी हैं नियम, समझिए

Continues below advertisement

यहां से सस्ती फ्लाइट, समय और टिकट की कीमत की तुलना करें- 

रूटफ्लाइट का नामटिकट की कीमतसमय फ्लाइट का नामटिकट की कीमतसमय फ्लाइट का नामटिकट की कीमतसमय दिन
दिल्ली-मुंबईअकासा एयर 520708:55 PMइंडिगो646802:50 PMएयर इंडिया एक्सप्रेस723506:40 PMशुक्रवार
दिल्ली-हैदराबादइंडिगो663002:25 AMएयर इंडिया683005:55 AMअकासा एयर 802402:10 PMगुरुवार
दिल्ली-पूणेइंडिगो769006:10 AMएयर इंडिया एक्सप्रेस773804:40 AMएयर इंडिया 779002:05 AMरविवार
दिल्ली-कोलकाताइंडिगो697004:45 AMस्पाइस जेट 718020:10 PMएयर इंडिया707002:30 AMगुरुवार
बैंगलुरू-दिल्लीअकासा एयर 934106:05 AMएयर इंडिया एक्सप्रेस999906:40 AMइंडिगो1020202:15 PMबुधवार
बैंगलुरू-मुंबईस्पाइस जेट 638004:15 AMअकासा एयर 652010:25 AMइंडिगो650009:20 AMबुधवार
बैंगलुरू-कोलकाताअकासा एयर 856206:15 AMएयर इंडिया एक्सप्रेस907507:30 AMइंडिगो970506:30 AMमंगलवार
अहमदाबाद-दिल्लीइंडिगो507000:05 AMएयर इंडिया526903:55 PMइंडिगो507001:50 PMसभी दिन

क्या टोल प्लाजा पर मिलता है मुफ्त पेट्रोल-डीजल? NHAI ने साफ की स्थिति, जानें

फ्लाइट की टिकट बुक करते समय किन बातों का रखें ध्यान-

फ्लाइट टिकट बुक करते समय सिर्फ किराया देखकर फैसला न करें. टिकट बुक करने से पहले अलग-अलग ट्रैवल वेबसाइट और एयरलाइंस के रेट की तुलना जरूर करें. अगर आपकी यात्रा की तारीख तय है तो पहले से टिकट बुक करने पर बेहतर कीमत मिल सकती है. साथ ही, बैगेज पॉलिसी, कैंसिलेशन और रीशेड्यूलिंग चार्ज, सीट चयन और एक्स्ट्रा लगने वाले पैसे भी ध्यान से पढ़ लें, क्योंकि कई बार कम किराए वाली टिकट में ये सुविधाएं शामिल नहीं होती हैं. पेमेंट करने से पहले पैसे जरूर जांच लें, जिससे बाद में किसी तरह का एक्स्ट्रा खर्च न उठाना.