Cheapest Flight Tickets This Week: अगर आप इस हफ्ते अपने परिवार के साथ या सोलो कहीं भी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. वहीं, अगर आपको किसी काम से बाहर भी जाना है तो पहले इसे पढ़ ही लें. असल में यहां अलग- अलग फ्लाइट्स की टिकट की तुलना की गई है और सबसे सस्ते टिकट की जानकारी दी गई है. वैसे तो हफ्ते के हर दिन अलग- अलग रूट्स की फ्लाइट टिकट अलग- अलग कीमत की होती है, लेकिन यहां हम सिर्फ सस्ती वाली टिकट की ही बात कर रहे हैं. 

Continues below advertisement

अगर आपकी यात्रा 21 जुलाई से 26 जुलाई 2026 के बीच है तो पहले अलग-अलग एयरलाइंस और ट्रैवल प्लेटफॉर्म पर किराए की तुलना यहां से चेक कर सकते हैं. यहां से देखकर बुकिंग करेंगे तो आपको पैसे भी बचेंगे और समय भी. तो आइये देखते हैं कि इस हफ्ते सबसे सस्ती फ्लाइट टिकट कहां मिल रही हैं.

बच्चों की पढ़ाई या घर के लिए पीएफ से कब और कितना निकाल सकते हैं पैसा, जानें जरूरी नियम

Continues below advertisement

यहां से सस्ती फ्लाइट, समय और टिकट की कीमत की तुलना करें- 

रूटफ्लाइट का नामटिकट की कीमतसमय फ्लाइट का नामटिकट की कीमतसमय दिन
दिल्ली-मुंबईअकासा एयर586202:10 PMस्पाइस जेट571205:30 AMबुधवार
दिल्ली-हैदराबाद इंडिगो 700211:15 PMएयर इंडिया720711:00 PMबुधवार
दिल्ली-पूणेस्पाइस जेट713209:05 PMअकासा एयर753703:00 PMगुरुवार
दिल्ली-कोलकातास्पाइस जेट569906:00 PMअकासा एयर650605:55 AMरविवार
बैंगलुरू-दिल्लीअकासा एयर966606:05 AMएयर इंडिया एक्सप्रेस989906:40 AMशुक्रवार
बैंगलुरू-मुंबईस्पाइस जेट605404:43 AMएयर इंडिया एक्सप्रेस649910:25 PMशनिवार
बैंगलुरू-कोलकाताएयर इंडिया एक्सप्रेस792107:30 AMइंडिगो792006:30 AMरविवार
अहमदाबाद-दिल्लीइंडिगो536805:00 AMएयर इंडिया551802:00 PMशुक्रवार

कितने वॉट के सोलर पैनल में चार्ज हो जाएगी आपकी EV कार और बाइक? कितनी पैदा होगी बिजली?

फ्लाइट की बुकिंग के समय किन बातों का रखें ध्यान-

अगर आपको फ्लाइट की यानी एयर टिकट बुक करनी है तो टिकट बुक करने से पहले अलग-अलग ट्रैवल वेबसाइट पर जाकर रेट की तुलना करें. अगर आपकी यात्रा की तारीख तय है तो पहले से टिकट बुक करने पर बेहतर कीमत मिल सकती है. साथ ही, बैगेज पॉलिसी, कैंसिलेशन और रीशेड्यूलिंग चार्ज, सीट चयन और एक्स्ट्रा लगने वाले पैसे भी ध्यान से पढ़ लें. मान लिजिए आपने सोचा की मेरी यात्रा तो 8000 में हो जाएगी और बैगेज का एक्स्ट्रा 1000 लग गया तो आप बेमतलब ही पेरशान हो जाएंगे.