Cheapest Flight Tickets This Week 27 July 2 August: जुलाई के महीने में गर्मी से बचने के लिए अक्सर कपल्स घूमने निकल जाते हैं. बहुत से लोगों की बिजनेस ट्रिप भी होती है और ऐसे में एक चीज जो सबसे कॉमन है वो है फ्लाइट बुकिंग. हर कोई अपना दिमाग लगाकर सस्ती और कंफर्टेबल फ्लाइट बुक करता है. बस आपका यही काम हम यहां आसान कर रहे हैं. यहां हम आपको फ्लाइट की सबसे सस्ती टिकट के बारे में बता रहे हैं, जिससे आपको बुकिंग में ज्यादा दिमाग नहीं लगाना पड़ेगा और आपके पैसे भी बचेंगे. ये सस्ती टिकट्स सिर्फ इसी हफ्ते के लिए बताई जा रही है. हर सोमवार को हम पूरे हफ्ते की सस्ती टिकट्स के बारे में जानकारी देते हैं. 

Continues below advertisement

यहां से सस्ती फ्लाइट, समय और टिकट की कीमत की तुलना करें-  

रुट फ्लाइट का नामटिकट की कीमतसमयफ्लाइट का नामटिकट की कीमतसमय दिन
दिल्ली-मुंबईअकासा एयर586202:10 PM स्पाइस जेट 581704:00 AMमंगलवार
दिल्ली-हैदराबाद इंडिगो 665102:20 AMएयर इंडिया 720712:30 PM गुरुवार
दिल्ली-पूणेइंडिगो 700205:20 PM एयर इंडिया एक्सप्रेस774004:25 AMशनिवार
दिल्ली-कोलकाताअकासा एयर626305:55 AMस्पाइस जेट608906:00 PMशुक्रवार
बैंगलुरू-दिल्लीएयर इंडिया 974309:15 AMइंडिगो989302:40 AMगुरुवार
बैंगलुरू-मुंबईस्पाइस जेट611900:20 AMइंडिगो650009:20 AMशुक्रवार
बैंगलुरू-कोलकाताइंडिगो 702202:40 AMअकासा एयर

7311

Continues below advertisement
06:15 AMबुधवार
अहमदाबाद-दिल्लीइंडिगो 536805:00 AMएयर इंडिया551806:25 AMगुरुवार

चुपके से पार्टनर का फोन चेक करते हैं? जान लें ये जरूरी बात

किस दिन मिलती है सबसे सस्ती टिकट? वैसे तो आमतौर पर मंगलवार और बुधवार को सबसे सस्ती फ्लाइट टिकट मिलने की संभावना अधिक मानी जाती है. वहीं, वीकेंड में सस्ती टिकट मिलना जरा मुश्किल हो जाता है. हालांकि, ये कोई तय नियम नहीं है. टिकट की कीमत एयरलाइन की मांग, रूट, सीजन और बुकिंग के समय के आधार पर बदलती रहती है. 

बुकिंग के लिए कौन- कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी हैं?

घरेलू उड़ान के लिए अगर आप फ्लाइट बुकिंग कर रहे हैं तो आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, ई- टिकट और मोबाइल पर बोर्डिंग पास होना चाहिए. वहीं, अगर अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए बुकिंग करनी हो तो पासपोर्ट, वीजा, फ्लाइट टिकट, बोर्डिंग पास और ट्रैवल बीमा होना जरूरी है.