अगर आप अपनी गाड़ी से नेशनल हाईवे पर सफर करते हैं, तो टोल टैक्स चुकाने के लिए FASTag का इस्तेमाल जरूर करते होंगे. इससे टोल प्लाजा पर रुकने का समय कम होता है और सफर भी आसान होता है. लेकिन कई बार FASTag में पर्याप्त बैलेंस होने के बावजूद पेमेंट फेल हो जाता है. वहीं, कुछ मामलों में एक ही टोल के लिए दो बार पैसे कटने की शिकायत भी सामने आती है. 

Continues below advertisement

अगर आपके साथ भी ऐसी परेशानी पेश आती है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. क्योंकि FASTag से जुड़ी इन परेशानियों के पीछे तकनीकी खराबी, टैग का ब्लैकलिस्ट होना या बैंक और टोल प्लाजा के सर्वर में गड़बड़ी जैसी वजहें हो सकती हैं.

FASTag से डबल चार्ज कटने की क्या है वजह?

Continues below advertisement
  • टोल प्लाजा की तकनीकी गड़बड़ी: टोल मशीन या सर्वर में खराबी के कारण एक ही टोल ट्रांजैक्शन दो बार दर्ज हो सकता है.
  • टैग को दो बार स्कैन करना: कई बार गाड़ी के धीमे या गलत तरीके से रुकने पर टोल प्लाजा का रीडर टैग को दो बार स्कैन कर लेता है, जिसके कारण डबल चार्ज की परेशानी होती है. 
  • बैंक और टोल सिस्टम के बीच समस्या: नेटवर्क या ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड में गड़बड़ी के कारण खाते से एक ही चार्ज दो बार कट सकता है.

FASTag में बैलेंस होने पर भी क्यों फेल होता है पेमेंट?

  • FASTag का ब्लैकलिस्ट होना: खाते में पैसे होने के बावजूद टैग ब्लैकलिस्ट या हॉटलिस्ट होने पर टोल पेमेंट में परेशानी आ सकती है. इसकी वजह कम बैलेंस, बैंक की पाबंदी या कोई दूसरी वजह भी हो सकती है.
  • KYC अधूरी होना: अगर आपके FASTag खाते की KYC पूरी नहीं है या जरूरी जानकारी अपडेट नहीं है, तो बैंक आपको टैग इस्तेमाल करने से रोक लगा सकता है.
  • गाड़ी और FASTag की जानकारी में अंतर: अगर टैग पर दर्ज वाहन नंबर और गाड़ी की जानकारी मेल नहीं खाती, तो ट्रांजैक्शन फेल हो सकता है.
  • सर्वर या नेटवर्क की परेशानी: बैंक, टोल प्लाजा या पेमेंट सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी होने पर भी आपका पेमेंट अटक सकता है.

FASTag से डबल चार्ज कटने पर क्या करें?

जिस बैंक ने आपका FASTag जारी किया है, उसके कस्टमर केयर पर शिकायत दर्ज कराएं. उन्हें यह जानकारी दें कि एक ही टोल प्लाजा पर दो बार पैसे कट गए हैं. सबसे अहम बात यह है कि दोनों ट्रांजैक्शन की तारीख, समय, राशि और ट्रांजैक्शन आईडी संभालकर रखें, ताकि शिकायत के दौरान ये जानकारियां काम आपके काम आ सके. जरूरत पड़ने पर टोल प्लाजा से जुड़ी परेशानी के लिए 1033 हेल्पलाइन पर संपर्क करें. 

Fastag Annual Pass: अब सिर्फ 1500 और 3000 में बनेगा हाईवे का सालभर का पास