कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) कर्मचारियों की सुविधाओं के लिए पिछले काफी समय से अपनी सर्विसेज में काफी अपडेट कर रहा है. इसी कड़ी में ईरीएफओ एक नई सुविधा भी जल्दी ही शुरू करने जा रहा है. जिसके जरिए ईपीएफ के पैसे सीधे UPI से निकल सकेंगे. अब हाल ही में इस सुविधा को लेकर संगठन क तरफ से लेटेस्ट अपडेट सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि ये सुविधा कब से शुरू हो जाएगी.

Continues below advertisement

EPFO ने इस सुविधा की बैंकों के साथ मिलकर टेस्टिंग शुरू कर दी है. जिसके बारे में एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने मनी कंट्रोल के बाथ बातचीत में बताया है. उन्होंने बताया है कि ये सुविधा दिसंबर के आखिर तक औपचारिक रूप से शुरू की जा सकती है.

कैसे काम करेगी नई सुविधा?इस नई सुविधा के तहत कर्मचारी EPF बैलेंस का अधिकतम 75% तक पैसा निकाल सकेंगे, हालांकि इसके लिए संबंधित नियम और शर्तें लागू होंगी. फिलहाल जो नियम हैं उनके मुताबिक, कर्मचारी के EPF खाते में कम से कम 25% पैसा बचा रहना जरूरी है. 

Continues below advertisement

किन सुविधाओं के लिए निकाल सकते हैं बैलेंस?यूपीआई के जरिए पढ़ाई, शादी, घर खरीदने या घर में मरम्मत करवाने तक के कामों के लिए ये पैसा निकाला जा सकता है. इन सभी कामों के लिए EPF बैलेंस का 75% तक कर्मचारी निकाल सकते हैं. इसके बाद खाते में बचा हुआ 25% पैसा आगे भी टैक्स-फ्री ब्याज कमाता रहेगा और भविष्य के लिए सुरक्षित रहेगा.

इन एप्स से जुड़ सकती है सुविधाEPFO एक नया एप भी लाने की तैयारी कर रहा है. ये एप कर्मचारियों के बैंक खातों के साथ-साथ BHIM और दूसरे UPI एप से भी जुड़ा हो सकता है. इस सुविधा के शुरू होने के बाद EPF से पैसा निकालने की प्रक्रिया पहले के मुकाबले तेज और आसान होने की उम्मीद है.

अभी कैसे मिलता है EPF का पैसा?बता दें कि फिलहाल EPF से पैसा निकालने के लिए कर्मचारी को UAN पोर्टल के जरिए ऑनलाइन क्लेम करना होता है. क्लेम मंजूर होने के बाद EPFO पैसा कर्मचारी के बैंक खाते में भेजता है. इस प्रक्रिया में थोड़ा ज्यादा समय लगता है. ऐसे में नई व्यवस्था शुरू होने के बाद ये प्रक्रिया आसान हो जाएगी. EPFO के UAN पोर्टल को कर्मचारी के UPI खाते से जोड़ा जाएगा, जिससे पैसा सीधे UPI के जरिए निकाला जा सकेगा.

ये भी पढ़ें: रिटायर्ड प्रोफेसर को 12 साल से नहीं मिली पेंशन, मानवाधिकार आयोग ने दिया अल्टीमेटम