कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने करोड़ों खाताधारकों को बड़ी सुविधा दी है. अब कर्मचारी अपना PF बैलेंस, ट्रांजैक्शन और पासबुक से जुड़ी जानकारी को व्हॉट्सएप के जरिए ही चेक कर पाएंगे. ये सुविधा आज यानी 1 नवंबर 2026 से ही शुरू की गई है. इतना ही नहीं बल्कि जिन लोगों के PF खाते में 1,000 रुपये या उससे कम रकम है और उनका खाता लंबे समय से बंद पड़ा है, उन्हें बिना क्लेम किए ही पैसा वापस मिल सकेगा.

Continues below advertisement

EPFO ने रविवार को नई दिल्ली में अपना 74वां स्थापना दिवस मनाया. इसी कार्यक्रम में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया की मौजूदगी में इन नई सुविधाओं की शुरुआत की गई.

क्या- क्या देख पाएंगे व्हॉटसएप के जरिए?EPFO की इस नई WhatsApp सुविधा के जरिए कर्मचारी घर बैठे अपने PF खाते से जुड़ी कई जानकारियां हासिल कर सकेंगे. जैसे अपने PF खाते का बैलेंस चेक करना, पिछले 5 ट्रांजैक्शन की जानकारी देखना, PF पासबुक से जुड़ी जानकारी हासिल करना आदि. इसके अलावा इसके जरिए प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) से जुड़ी जानकारी और जरूरी प्रक्रिया में भी मदद ले सकेंगे.

Continues below advertisement

बंद खातों से ट्रांसफर होंगे रुपयेइतना ही नहीं बल्कि EPFO ने लंबे समय से बंद पड़े PF खातों के लिए भी नई सुविधा शुरू की है. इसके तहत जिन खातों में 1,000 रुपये या उससे कम रकम जमा है, उनका पैसा अपने आप खाताधारक के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जा सकेगा. इस सुविधा का लाभ लेने के लिए खाताधारक को अलग से क्लेम फाइल करने की जरूरत नहीं होगी. हालांकि, इसके लिए कुछ शर्तें रखी गई हैं, जैसे:

  • खाताधारक का आधार वेरिफाइड होना चाहिए.
  • बैंक खाते की पहचान और जानकारी की पुष्टि होनी चाहिए.
  • बैंक खाता EPFO से लिंक और आधार से जुड़ा होना चाहिए.

EPFO के मुताबिक, इस सुविधा से करीब 1 लाख खातों को फायदा मिलने की उम्मीद है. इन खातों में लगभग 5 करोड़ रुपये जमा हैं.

कर्मचारियों को होगा फायदाबता दें कि इस सुविधा का सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि कर्मचारियों को छोटी-छोटी जानकारियों के लिए EPFO ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. इसके लिए EPFO की आधिकारिक और वेरिफाइड व्हॉट्सएप सेवा का इस्तेमाल किया जाएगा. तो वहीं जिन खाताधारकों के खाते में बिना मतलब रुपये होंगे, जो किसी काम आ सकते हैं वो खाते में आसानी से आ जाएंगे.

ये भी पढ़ें: 19 नवंबर को मुंबई एयरपोर्ट से सफर करना पड़ सकता है भारी, 6 घंटे के लिए बंद रहेंगे रनवे