Cheapest Flight Tickets This Week (03-09 August): कभी ऑफिस के काम से तो कभी वेकेशन पर, हमेशा हमें कहीं न कहीं तो यात्रा करनी ही पड़ती है. ट्रेन से सफर कर रहे हैं तो फिर भी सोचना नहीं पड़ता लेकिन फ्लाइट की टिकट इतनी महंगी आती है कि एक टिकट करने में ही कई घंटे निकल जाते हैं. अलग- अलग फ्लाइट की टिकट प्राइस चेक करना, फिर देखना कि कौन सी सस्ती पड़ रही है. इतने पर ही स्ट्रगल खत्म नहीं होता, फिर समय भी मिलाना पड़ता है कि हमारे हिसाब से सही है या नहीं.

Continues below advertisement

बस आपकी इसी परेशानी को कम करने के लिए हम यहां पूरे हफ्ते यानी 3 अगस्त से 9 अगस्त तक की सबसे सस्ती फ्लाइट टिकट्स के बारे में बता रहे हैं. यहां देश के कुछ खास रूट्स की सस्ती एयर टिकट के बारे में बताया गया है. 

यहां से सस्ती फ्लाइट, समय और टिकट की कीमत की तुलना करें- 

Continues below advertisement
रूटफ्लाइट का नामटिकट की कीमतफ्लाइट का समय  फ्लाइट का नामटिकट की कीमतफ्लाइट का समय यात्रा का दिन
दिल्ली- मुंबईस्पाइस जेट5723 रुपए04:00 AMअकासा एयर6040 रुपए02:10 PMशुक्रवार
दिल्ली- हैदराबादइंडिगो6885 रुपए12:20 PMएयर इंडिया एक्सप्रेस7266 रुपए02:55 PMरविवार
दिल्ली- पुणेइंडिगो6471 रुपए05:10 AMअकासा एयर7298 रुपए03:00 PMमंगलवार
दिल्ली- कोलकाताएयर इंडिया एक्सप्रेस5818 रुपए02:55 PMअकासा एयर6759 रुपए05:10 PMबुधवार
बेंगलुरु- दिल्लीअकासा एयर9666 रुपए06:06 AMएयर इंडिया एक्सप्रेस9899 रुपए05:00 AMगुरुवार
बेंगलुरु- मुंबईस्पाइस जेट4532 रुपए04:55 AMअकासा एयर 5062 रुपए04:40 AMशनिवार
बेंगलुरु- कोलकाताएयर इंडिया एक्सप्रेस6345 रुपए07:10 PMइंडिगो6988 रुपए12:00 PMबुधवार
चेन्नई- दिल्लीइंडिगो7877 रुपए07:05 AMस्पाइस जेट8111 रुपए05:00 AMशुक्रवार
हैदराबाद- मुंबईअलाइंस एयर5374 रुपए10:15 PMइंडिगो6517 रुपए05:00 AMशनिवार
दिल्ली- पटनाएयर इंडिया एक्सप्रेस7383 रुपए10:20 AMएयर इंडिया7642 रुपए11:30 PMमंगलवार

रेलवे ने महीनेभर के लिए रद्द कर दी ये ट्रेनें, टिकट बुकिंग से पहले अलर्ट

सबसे सस्ती फ्लाइट कहां की है?

अगर आप सारे मेन रूट्स को चेक करेंगे तो कोलकाता वाली फ्लाइट्स काफी ज्यादा सस्ती होती है. हालांकि, सबसे ज्यादा बिजी रूट में दिल्ली और मुंबई रहता है, वहीं, सबसे महंगी फ्लाइट दिल्ली और बेंगलुरू के रूट वाली होती है. 

फ्लाइट की टिकट कैसे बुक करें?अगर आपको फ्लाइट की टिकट बुक करनी है तो सबसे पहले अपनी पसंदीदा एयरलाइन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. यहां पर आपको वन-वे या फिर राउंड ट्रिप पर सेलेक्ट करना है. फिर अपने यात्रा का दिन और जहां जाना है उसे दर्ज करें. फिर यात्रा करने वालों की संख्या और आईडी भरें. इसके बाद आप यूपीआई या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं. पेमेंट करने से पहले आपको ये जरूर चेक कर लेना है कि आपकी फ्लाइट आपको कितना सामान ले जाने की परमिशन दे रही है. अगर आप ज्यादा सामान अपने साथ एयरपोर्ट ले आते हैं तो आपको एक्स्ट्रा पैसे भी देने पड़ सकते हैं.

ट्रेन में कितना सामान ले जा सकते हैं? जानें रेलवे की फ्री लगेज लिमिट

फ्लाइट टिकट कैसे चेक करें?अब बुकिंग तो आपने कर ली, लेकिन जब टिकट चेक करना हो तो कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है. ट्रेन की तरह ही फ्लाइट टिकट में भी पीएनआर नंबर होता है. आप इन नंबर के साथ अपना नाम डालकर फ्लाइट की ऑफिशियल वेबसाइट पर टिकट चेक कर सकते हैं. सेफ्टी के लिए टिकट डाउनलोड करके रख लें. 

फ्लाइट का टिकट कितने दिन पहले बुक करना पड़ता है?किसी भी फ्लाइट का टिकट यात्रा से 11 महीने पहले भी बुक किया जा सकता है. यानी बुकिंग के लिए 330 दिन की लिमिट है. वहीं, अगर आप सस्ते टिकट पाना चाहते हैं तो कोशिश करें कि 30 से 45 दिन पहले टिकट बुक कर लें. इंटरनेशन फ्लाइट की सस्ती टिकट के लिए 60 से 90 दिन पहले बुकिंग कर सकते हैं. 

18 लाख से ज्यादा परिवारों को मिला जीरो बिजली बिल, ऐसे करें आवेदन