Cheapest Flight Tickets This Week: अगर आपको हमेशा किसी न किसी कारण से यात्रा करना ही पड़ता है तो ये खबर आपके काम का है. हमेशा हवाई यात्रा करने वाले लोग महंगी टिकट का दर्द समझते हैं. ऐसे में लोग हमेशा सस्ता टिकट ढूंढ रहे होते हैं. अगर आपको इस हफ्ते देश के खास रूट्स में ट्रैवल करना हो तो हम यहां आपका काम आसान कर देते हैं. यहां आप आसानी से इस हफ्ते की सबसे सस्ती फ्लाइट्स के बारे में जान सकते हैं. यहां सिर्फ एक फ्लाइट के बारे में नहीं बताया गया है, बल्कि अलग-अलग सस्ती फ्लाइट्स की भी तुलना की गई है. साथ ही बताया गया है कि किस दिन किस रूट में यात्रा करना सस्ता पड़ सकता है. 

Continues below advertisement

यहां से सस्ती फ्लाइट, समय और टिकट की कीमत की तुलना करें-   

रूट्सफ्लाइट का नामटिकट की कीमतसमयफ्लाइट का नामटिकट की कीमतसमयदिन
दिल्ली-मुंबईस्पाइस जेट4961 रुपए18:20-20:50 PMअकासा एयर 6040 रुपए14:10-16:20 PMशनिवार
दिल्ली-हैदराबादएयर इंडिया एक्सप्रेस6484 रुपए14:55- 20:45 PMइंडिगो 6962 रुपए02:20-07:50 AMगुरुवार
दिल्ली-पूणेस्पाइस जेट6513 रुपए21:45- 23:55 PMअकासा एयर7036 रुपए 15:05- 17:15 PMबुधवार
दिल्ली-कोलकाताअकासा एयर6506 रुपए05:55- 08:15 AMइंडिगो 7780 रुपए04:45- 07:00 AMशुक्रवार
बैंगलुरू-कोलकाता इंडिगो 6436 रुपए17:15- 23:30 PMएयर इंडिया एक्सप्रेस7501 रुपए12:00- 14:40 PMबुधवार
बैंगलुरू-दिल्लीअकासा एयर9026 रुपए04:15- 07:00 AMएयर इंडिया एक्सप्रेस9024 रुपए22:15- 01:05 PMरविवार
बैंगलुरू-मुंबईअकासा एयर4889 रुपए06:10- 08:00 AMस्पाइस जेट4968 रुपए04:55- 06:55 AMगुरुवार

सोलर पैनल में कौन सा सिस्टम चुनें? On-Grid, Off-Grid या Hybrid, समझें पूरा फर्क

Continues below advertisement

फ्लाइट की टिकट कैसे बुक करें?

  • अपनी पसंद की एयरलाइन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • यहां पर आपको वन-वे या फिर राउंड ट्रिप पर सेलेक्ट करना है.
  • फिर अपने यात्रा का दिन और जहां जाना है उसे दर्ज करें.
  • फिर आपको अपने लिए सीट पसंद करनी होगी.
  • फिर यात्रा करने वालों की संख्या और आईडी भरें.
  • इसके बाद आप यूपीआई या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं.
  • आखिर में अपनी टिकट डाउनलोड करें.
  • पेमेंट करने से पहले आपको ये जरूर चेक कर लेना है कि आपकी फ्लाइट आपको कितना सामान ले जाने की परमिशन दे रही है.

FD तोड़ना सही या लोन लेना? जरूरत पड़ने पर पैसों का इंतजाम कैसे करें