त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस और गोरखपुर की बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से से होकर गुजरेगी. रास्ते में यह ट्रेन 15 स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे मुंबई से उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों को सफर के लिए एक और ऑप्शन मिलेगा.

Continues below advertisement

इस स्पेशल ट्रेन में सफर करने से पहले ट्रेन की तारीख, समय, स्टॉपेज और टिकट से जुड़ी सभी जानकारी को अच्छी तरह जान लेना जरूरी है. हालांकि, यह ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित होगी, यानी इसमें सीट या बर्थ की पहले से रिजर्वेशन की सुविधा नहीं मिलेगी.

मुंबई-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन कब चलेगी?

Continues below advertisement

पश्चिम रेलवे की ओर से इस ट्रेन को दोनों दिशाओं में चलाया जाएगा. मुंबई से गोरखपुर जाने के लिए ट्रेन नंबर 09083 और वापसी के लिए ट्रेन नंबर 09084 निर्धारित की गई है.

ट्रेन नंबर 09083: बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर

  • प्रस्थान: सुबह 4:30 बजे
  • गोरखपुर पहुंचने का समय: अगले दिन शाम 7 बजे

ट्रेन नंबर 09084: गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनस

  • प्रस्थान: रात 10:48 बजे
  • बांद्रा टर्मिनस पहुंचने का समय: तीसरे दिन सुबह 10 बजे
  • मुंबई से गोरखपुर की यात्रा की तारीख: 18 अक्टूबर 2026
  • गोरखपुर से मुंबई वापसी की तारीख: 25 अक्टूबर 2026

किन 5 राज्यों से होकर गुजरेगी ट्रेन?

मुंबई और गोरखपुर के बीच चलने वाली यह स्पेशल ट्रेन 5 राज्यों से होकर गुजरेगी. इससे रास्ते में पड़ने वाले कई शहरों के यात्रियों को भी आने-जाने की सुविधा मिलेगी.

  • महाराष्ट्र: बोरीवली और पालघर
  • गुजरात: वापी, सूरत और वडोदरा
  • मध्य प्रदेश: रतलाम
  • राजस्थान: कोटा और सवाई माधोपुर
  • उत्तर प्रदेश: ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती और गोरखपुर

इन 15 स्टेशनों पर ठहराव होने से रास्ते में पड़ने वाले शहरों के यात्रियों को भी इस स्पेशल ट्रेन से सफर करने का ऑप्शन मिलेगा.

ट्रेन से 13 घंटे में दिल्ली से पटना का सफर, 16 कोच वाली वंदे भारत का किराया कितना?