Amrit Udyan Ticket Price:  आज यानी 3 फरवरी 2026 से दिल्ली का मशहूर अमृत उद्यान खुल गया है. इसे मुगल गार्डन के नाम से भी जाना जाता रहा है . अमृत उद्यान अपनी शानदार फ़ूलों और हरियाली के लिए हर साल फरवरी-मार्च में खुलता है. लोग देशभर से नहीं बल्कि विदेशों से भी देखने आते हैं.

Continues below advertisement

लेकिन अमृत उद्यान घूमने जाने वाले लोगों के मन में अक्सर यह सवाल आता है. यहां घूमने के लिए टिकट कितने रुपये का मिलता है और क्या विदेशियों से इसके लिए ज्यादा रुपये लिए जाते हैं. तो चलिए आपको बताते हैं कितने का मिलता है अमृत उद्यान का टिकट और कहां से लिया जाता है.  

कितने में मिलता है अमृत उद्यान का टिकट?

अगर आप भारतीय हैं और अमृत उद्यान घूमने की सोच रहे हैं. लेकिन मन में सवाल है कि वहां घूमने के लिए कितने का टिकट लेना पड़ता है तो आपको बता दें अमृत उद्यान में एंट्री पूरी तरह फ्री है. चाहे आप भारतीय नागरिक हों या विदेश से आए हुए पर्यटक. कोई भी एंट्री फीस नहीं देनी होती. हालांकि इसके लिए आपको ऑनलाइन स्लॉट बुक करना जरूरी है. 

Continues below advertisement

जिससे टाइम और लोगों का मैनेजमेंट सही हो सके. एंट्री के लिए टिकट आपको वेबसाइट पर फ्री में ही मिलता है. और इसे दिखाकर गेट पास करते हैं. विदेशी लोगों से भी इसी तरह कोई अलग फीस नहीं ली जाती. बस अपना स्लॉट पहले से बुक कर लें और तय दिन-समय पर गेट पर पहुंच जाएं.

यह भी पढ़ें: राशन कार्ड खो गया है तो इस तरह दोबारा बनवाएं, जान लें पूरा प्रोसेस

टिकट कहां मिलेगा?

अमृत उद्यान का  टिकट लेने का पूरा प्रोसेस डिजिटल है. इसलिए इसे पार्क पर जाकर खरीदने की  फैसिलिटी नहीं होती. आपको अधिकारिक वेबसाइट visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर जाकर पहले से अपना स्लॉट बुक करना होता है. बुकिंग एक दिन पहले सुबह 10 बजे तक बंद हो जाती है. इसलिए प्लानिंग पहले से कर के चलें. एक स्लॉट पर आप आमतौर पर अपने परिवार समेत कुछ लोगों के लिए टिकट बुक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: यूपी में 68 हजार सरकारी कर्मचारियों का वेतन रोकने जा रही सरकार,कहीं आपका नाम भी लिस्ट में तो नहीं? ऐसे करें चेक

वॉक-इन रजिस्ट्रेशन भी होता है

ऑनलाइन स्लाॅट बुक करके लाइन में खड़े नहीं होना पड़ता और टिकट स्कैन करके सीधा गार्डन में एंट्री कर सकते हैं. अगर आप पहले से टिकट नहीं बुक कर पाते हैं. तो कुछ लिमिटेड वॉक-इन रजिस्ट्रेशन कियोस्क भी गेट के पास मौजूद रहते हैं. 

यह भी पढ़ें: इन छात्राओं में मुफ्त लैपटॉप देने जा रही दिल्ली सरकार, जानें कैसे और कौन करता है अप्लाई?