मीका सिंह के साथ ऐसा क्या खाया शमा सिकंदर ने कि उनकी हालत ख़राब हो गई?
ABP Live | 16 Feb 2022 05:00 PM (IST)
मीका सिंह अपना पुराना गाना दोबारा एक नए अंदाज़ में लाए हैं जिसका नया नाम है मजनू 2. इस गाने को रीमिक्स किया है डीजे सुमित सेठी ने. ये गाना बनाया था शारिब-तोशी ने. इस बार इस गाने की वीडियो में मीका के साथ डीजे सुमित सेठी, राय लक्ष्मी और शमा सिकंदर भी दिख रहे हैं. इस गाने की प्रमोशन के लिए मीका सिंह और शमा सिकंदर पहुंचे अनकट के स्टूडियो जहाँ उनकी बात हुई अभिषेक मनचंदा (Abhishek Manchanda) से. दिल्ली में कहाँ-कहाँ घूमते थे और खाते थे मीका? शमा सिकंदर दिल्ली आ कर इतना खाती क्यों हैं? मीका और दलेर मेहंदी दिल्ली में कहाँ खाते थे गोल-गप्पे? देखिये ये ख़ास विडिओ.