फहराने से पहले ही सोनिया गांधी के हाथों में गिरा कांग्रेस का झंडा
ABP Live | 28 Dec 2021 01:07 PM (IST)

भारत की सबसे पुरानी पार्टी Congress आज अपना 137th Foundation Day of Congress मना रही है. स्थापना दिवस के मौके पर देशभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. आज दिल्ली में स्थित कांग्रेस के मुख्यालय पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सोनिया गांधी को कांग्रेस का झंडा फहराना था लेकिन ये रस्म ठीक से पूरी नहीं हो पाई. जैसे ही सोनिया गांधी झंडा फहराने लगीं कांग्रेस का झंडा नीचे गिर गया. झंडा नीचे गिरते ही वहां मौजूद सब कार्यकर्ताओं के लिए स्थिती थोड़ी असहज हो गई. सोनिया गांधी को हाथ से ही झंडा फहराना पड़ा. हालांकि घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग ग्रह मंत्री अमित शाह का एक वीडियो शेयर कर रहे हैं. इस वीडियो में Amit Shah के साथ भी तिरंगा झंडा फहराते वक्त ऐसा ही वाकया हुआ था