Mamata Banerjee VS Sonia Gandhi की 24 साल पुरानी लड़ाई, जिसमें TMC बनी और Congress को नुकसान हो गया|

कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान किसी ने पहुंचाया तो वो हैं ममता बनर्जी, जिनकी पार्टी टीएमसी में शामिल होने वाले कांग्रेसियों की एक लंबी फेहरिश्त है. इनमें असम की सांसद रहीं सुष्मिता देव से लेकर मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुईजिन्हो फेलेरो तक शामिल हैं. इनके अलावा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी से लेकर बिहार के बड़े कांग्रेसी नेता कीर्ति आजाद और यूपी में प्रियंका गांधी की टीम के अहम सदस्य रहे ललितेश पति त्रिपाठी शामिल हैं. इनके अलावा अशोक तंवर, सुबल भौमिक जैसे तमाम नेता हैं, जो कांग्रेस छोड़कर टीएमसी में आ गए हैं. और अब ऐसा लगने लगा है कि टीएमसी का नया नारा बन गया है नेता मुक्त कांग्रेस. तो आखिर वो क्या वजह है कि कांग्रेस के बागियों को ममता बनर्जी इतनी तवज्जो दे रही हैं और क्या इसके पीछे 1997 में सोनिया गांधी से ममता बनर्जी की हुई वो खटपट है, जिसका बदला ममता बनर्जी कांग्रेस के नेताओं को अपने पाले में खीचकर निकाल रही हैं, बता रहे हैं अविनाश राय.